धर्म-अध्यात्म

ज्येष्ठ माह में करे इन चीजों का दान, दोगुनी बढ़ेगा धन

Tara Tandi
16 May 2023 12:30 PM GMT
ज्येष्ठ माह में करे  इन चीजों का दान, दोगुनी बढ़ेगा धन
x
हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को खास माना गया हैं लेकिन ज्येष्ठ माह बेहद महत्वपूर्ण होता हैं जो कि हिंदू पंचांग के अनुसार साल का तीसरा महीना होता हैं ये महीना देवी देवताओं की पूजा आराधना के लिए भी बेहद खास माना जाता हैं। कहते हैं कि इस महीने में भगवान सूर्यदेव और वरुण देव की पूजा करने से अत्यंत शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं।
इस माह से जुड़े कई नियम बताए गए हैं जिनका अगर पालन किया जाए तो लाभ मिलता हैं लेकिन ज्येष्ठ माह में कुछ कार्यों व उपायों को करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती हैं और साधक के सभी दुखों व कष्टों का निवारण कर देती हैं तो आज हम आपके बता रहे हैं कि ज्येष्ठ माह में किन चीजों का दान उत्तम फल प्रदान करता है और धन वृद्धि कराता हैं, तो आइए जानते हैं।
ज्येष्ठ माह में करें इन चीजों का दान—
आपको बता दें कि ज्येष्ठ माह में सूर्य का ताप बढ़ने के कारण गर्मी चरम पर होती हैं ऐसे में इस पूरे महीने में अगर जल का दान किया जाए तो उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा इस महीने तिल का दान करना भी फलदायी माना जाता हैं कहते हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते हैं और साधक की सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर देते हैं। ज्येष्ठ माह में लक्ष्मी कृपा पाने के लिए आप रोजाना पशु पक्षियों को दाना डालें और गाय को चारा खिलाएं। ऐसा करने से माता की कृपा से धन लाभ होता हैं।
वही अगर किसी जातक की कुंडली में मंगल दोष हैं तो ऐसे में वे मंगलदोष को दूर करने के लिए तांबा, गुड़ आदि का दान गरीबों व जरूरतमंदों को करें। इसके अलावा इस महीने असहाय लोगों के लिए पानी व अन्न की व्यवस्था करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और धन वृद्धि भी होने लगती हैं।
Next Story