- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- चातुर्मास में करें इन...
धर्म-अध्यात्म
चातुर्मास में करें इन चीजों का दान, पुण्य फलों की प्राप्ति
Tara Tandi
24 Jun 2023 10:41 AM GMT

x
हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण माना जाता हैं लेकिन चातुर्मास बेहद ही खास होता हैं जो पूरे चार महीनो का होता हैं। चातुर्मास का आरंभ आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि से होता हैं और कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर समाप्त हो जाता हैं।
इस बार चातुर्मास 29 जून को देवशयनी एकादशी से लग रहा हैं इस दिन भगवान विष्णु निद्रा योग में चले जाते हैं जिसके बाद सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता हैं फिर 23 नवंबर को देवउठनी एकादशी के दिन देवता निद्रा योग से जागते हैं जिसके बाद सभी शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाती हैं।
कहा जाता है कि इन चार महीनों में कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य जैसे शादी विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश आदि नहीं किया जाता हैं इसके अलावा चातुर्मास के दिन ईश्वर आराधना पूजा पाठ करना उत्तम माना जाता हैं मान्यता है कि ऐसा करने से देवी देवताओं की कृपा बरसती हैं। लेकिन इस दौरान अगर कुछ चीजों का दान गरीबों व जरूरतमंदों को किया जाए तो जातक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि चातुर्मास के दिनों में किन चीजों का दान करना उत्तम होता हैं।
चातुर्मास में करें इन चीजों का दान-
सभी धर्मों में दान को बेहद पुण्यदायी बताया गया हैं ऐसे में चातुर्मास के दिनों में अगर गरीबों व जरूरतमंदों को दान दिया जाए तो सभगवान प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और सुख शांति व समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं ऐसे में आप चातुर्मास के दिनों में गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इन चार महीनों में पीली वस्तुओं का दान करें क्योंकि इसका खास महतव होता हैं आप इस दौरान चने की दान, गुड़, पीली वस्तुएं, वस्त्र, भोजन, अन्न और फल आदि का दान कर सकते हैं ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती हैं।

Tara Tandi
Next Story