धर्म-अध्यात्म

शरद पूर्णिमा पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान

Subhi
8 Oct 2022 5:51 AM GMT
शरद पूर्णिमा पर राशिनुसार करें इन चीजों का दान
x
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती के साथ लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही शरद पूर्णिमा साल का एक ऐसा दिन है जब चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण है।

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव, मां पार्वती के साथ लक्ष्मी जी की पूजा करने का विधान है। इसके साथ ही शरद पूर्णिमा साल का एक ऐसा दिन है जब चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण है। इस दिन चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है। शरद पूर्णिमा के दिन ध्यान,जप करने के साथ स्नान-दान का भी अधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि शरद पूर्णिमा के दिन राशि के अनुसार किन चीजों को करना चाहिए दान।

शरद पूर्णिमा पर करें इन चीजों का दान

मेष राशि

इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इसके कन्याओं को खीर खिलाएं।

वृषभ राशि

शरद पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक गाय का घी, दूध आदि चीजों का दान करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी।

मिथुन राशि

शरद पूर्णिमा के दिन अपनी योग्यता के अनुसार दूध और चावल का दान करें। ऐसा करने सुख-समृद्धि प्राप्त होगी।

कर्क राशि

इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन दूध से बनी हुई मिठाई का दान करें। इससे मनचाही मुराद पूरी होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए गुड़ का दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति को कभी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दिन मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इसके साथ ही दूध, खीर, दही आदि का दान करें।

तुला राशि

अगर घर में खुशियां ही खुशियां चाहते हैं, तो इस राशि के जातक मां लक्ष्मी के मंदिर जाकर खीर, दूध, आटा, दाल आदि का दान करें।

वृश्चिक राशि

इस राशि के जातक कन्याओं और ब्राह्मणों को चांदी, चावल, दूध आदि दें।

धनु राशि

इस राशि के जतक मां लक्ष्मी और विष्णु जी की कृपा पाने के लिए जरूरतमंद को पीले रंग के वस्त्र, हल्दी, चने की दाल आदि दान करें। ऐसा करने से खुशहाली, सौभाग्य की प्राप्ति होगी।

मकर राशि

इस राशि के जातक शरद पूर्णिमा के दिन बहते हुए जल में चावल प्रवाहित करें। इसके साथ ही मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक मां लक्ष्मी के साथ अन्य देवी देवता की कृपा के लिए भूखे को भोजन कराएं। इसके साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मीन राशि

शरद पूर्णिमा के दिन इस राशि के जातक ब्राह्मणों और कन्याओं को भोजन कराएं। इसके साथ ही दक्षिणा देकर विदा करें। ऐसा करने से धन वैभव की प्राप्ति होगी।


Next Story