धर्म-अध्यात्म

गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर मनोकामना होगी पूर्ण

Tara Tandi
12 July 2022 7:16 AM GMT
गुरु पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, हर मनोकामना होगी पूर्ण
x
आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा कहा जाता है। इस साल गुरु पूर्णिमा का ये पावन पर्व 13 जुलाई 2022, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। प्राचीन काल से ही गुरु को विशेष महत्व दिया जाता है। गुरु ही जीवन में सही राह पर चलना सिखाते हैं। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी ऊपर माना जाता है। मान्यता है कि इस शुभ दिन पर 18 पुराणों का रचयिता भी महर्षि वेदव्यास जन्म हुआ था। वेदव्यास जी ने ही मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था। ऐसे में इस दिन गुरुओं की विशेष तौर पर पूजा करके उनका आशीर्वाद लिया जाता है। इसके साथ ही ज्योतिष शास्त्र में मान्यता है कि इस दिन राशि के अनुसार, कुछ चीजों का दान करने से भी मनोकामना की पूर्ति होती है। चलिए जानते हैं उनके बारे में...

मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के लोगों को गुड़ और लाल रंग के कपड़े जरूरतमंदों को दान करने चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है।
वृष राशि
वृषभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन मिश्री का दान करने की सलाह दी जाती है। साथ ही इस दिन वृषभ राशि के जातकों को अपने पूजा घर में घी की अखंड ज्योति जलानी चाहिए।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातक गुरु पूर्णिमा के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं। इसके साथ ही आप हरी मूंग का दान भी कर सकते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से दांपत्य जीवन सुखमय होता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब व जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करना चाहिए। इससे तनाव से मुक्ति मिलती है।
सिंह राशि
मान्यताओं के अनुसार, सिंह राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन गेहूं का दान करना चाहिए। इससे व्यक्ति की मान-प्रतिष्ठा बढ़ती है।
कन्या राशि
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन किसी योग्य ब्राह्मण को भोजन करार अपने सामर्थ्य अनुसार दक्षिणा देनी चाहिए।
तुला राशि
मान्यता है कि तुला राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन कन्याओं को खीर खिलानी चाहिए। ऐसा करने से यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
वृश्चिक राशि
कहा जाता है कि वृश्चिक राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा वाले दिन बंदरों को चने और गुड़ खिलाने चाहिए। साथ ही गरीब छात्रों को किताबें व पढ़ने लिखने की चीजें दान करनी चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिरों में चने का दान देना चाहिए. ऐसा करने से घर में सुख- समृद्धि आती है।
मकर राशि
मकर राशि वाले लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को कंबल का वितरण करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जातक की नौकरी या व्यवसाय में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन वृद्ध आश्रम में वृद्धजनों को कपड़े, अन्न का दान देना चाहिए। साथ ही मंदिरों में काली उड़द का दान भी कर सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को गुरु पूर्णिमा के दिन हल्दी और बेसन से बनी मिठाइयां गरीबों और जरूरतमंद लोगों को दान देनी चाहिए। ऐसा करने से मनोकामना पूर्ण होती हैं।
Next Story