- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Aashadh Purnima पर...
धर्म-अध्यात्म
Aashadh Purnima पर करें चीजो का दान, दूर होंगी परेशानियां
Tara Tandi
24 July 2026 6:54 PM IST

x
Aashadh Purnima ज्योतिष न्यूज़ : इस साल आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का आरंभ 28 जुलाई को शाम 6:18 पर होगा और इसका समापन 29 जुलाई, बुधवार को रात 8:05 पर हो रहा है। हिंदू धर्म में उदया तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इसे गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन देशभर के शिक्षा संस्थानों में पूजा-पाठ व गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। वहीं मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष उपासना और चंद्र देव को अर्घ्य करते हैं। कहते हैं कि, इस दिन कुछ खास चीजों का दान किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं। साथ ही ईश्वर की कृपा भी साधक को मिलती हैं। आइए इस दिन से जुड़े दान को जानते हैं।
सफेद वस्तुओं का दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिसके प्रभाव से जीवन मेंमानसिक तनाव कम होता है।
वस्त्र दान
झार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को नए या साफ-सुथरे वस्त्र दान करने से भाग्य चमकने लगता है। साथ ही घर-परिवार व समाज में सम्मान बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
Hariyali Teej 2026: अगस्त में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
शिक्षा से जुड़ी सामग्री का करें दान
आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसलिए इस दिन शिक्षा और ज्ञान से जुड़ी वस्तुओं जैसे किताबें-पेंसिल या अन्य अध्ययन सामग्री का दान करना विशेष फलदायी होता है। इससे बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिलता है।
जरूरतमंद बच्चों को उनकी प्रिय चीजें करें दान
आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को उनकी जरूरत या पसंद की चीजें दान करें। इससे जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अन्न दान
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भूखे लोगों को भोजन कराना अथवा खान-पान से जुड़ी सामग्री का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अन्नदान करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त
29 जुलाई , सायं 7:21 बजे चंद्रमा का उदय होगा।
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:17 बजे से प्रारंभ होगा।
विजय मुहूर्त: दोपहर 2:43 बजे तक
TagsAashadh Purnimaचीज दानदूर होंगी परेशानियांDonate cheeseto alleviate troubles.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





