- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हरतालिका तीज पर ये काम...
धर्म-अध्यात्म
हरतालिका तीज पर ये काम करने से मजबूत होगी रिश्तों की डोर
Tara Tandi
18 Sept 2023 5:40 PM IST

x
हरतालिका तीज हिंदू कैलेंडर के भाद्रपद महीने के दौरान शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। इसे गौरी तृतीया व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इस वर्ष हरतालिका तीज 18 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा। त्योहार बस आने ही वाला है और इस खुशी के मौके की तैयारी के लिए कुछ ही समय बचे हैं। यह देवी पार्वती के सम्मान और भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए समर्पित दिन है। यह पर्व दुनिया भर में हिंदू महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखती है।
हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। वहीं कन्याएं अच्छे पति की प्राप्ति के लिए ये व्रत करती हैं। यह व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को सबसे पहले मां पार्वती ने भगवान शिव के लिए रखा था। कहा जाता है कि अगर हरतालिका तीज के दिन पूजा करने के अलावा कुछ भी किया जाए तो वैवाहिक जीवन से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
हरतालिका तीज के दिन जरूर करें ये उपाय
1. हरतालिका तीज के दिन शाम के समय किसी शिव मंदिर में जाकर पति-पत्नी एक साथ मिलकर शुद्ध घी के 11 दीए जलाएं। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ता है।
2. अगर शादी-विवाह में बाधा आ रही है तो इसे दूर करने के लिए हरतालिका तीज के दिन कुंवारी ब्राह्मण कन्या को वस्त्र और मिठाई दान करें। इससे शादी से जुड़ी परेशानियां दूर हो जाएगी।
3. हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध अर्पित करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होते हैं। इसके साथ ही इस दिन अपने माथे पर रोली का तिलक भी लगाएं।
4. हरतालिका तीज के दिन भोलेनाथ को नमस्कार करके उन्हें 5 आक के फूल अर्पित करें। उसके बाद शिव चालिसा का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
5. अगर आपके वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी चल रही है तो इस दूर करने के लिए हरतालिका तीज के दिन पानी में गंगाजल के साथ केसर मिलाकर धीरे-धीरे सात बार शिवलिंग पर अर्पित करें। इससे आपकी परेशानियां दूर हो जाएगी।
Next Story





