धर्म-अध्यात्म

आपका भी नाम 'A' से शुरू होता है? जानिए कुछ खास बातें

jantaserishta.com
17 March 2021 10:34 AM IST
आपका भी नाम A से शुरू होता है? जानिए कुछ खास बातें
x

हस्तरेखा विज्ञान, न्यूमेरोलॉजी यानी अंकज्योतिष के बारे में तो आप जानते ही हैं लेकिन क्या कभी आपने अपने नाम के पहले अक्षर पर ध्यान दिया है? करीब 400 साल पहले ये बातें होती थीं कि नाम में क्या रखा है, पर आज की तारीख में यह कहा जाता है कि आपका नाम आपके जीवन को कई तरह से प्रभावित करता है.

आपका नाम वो शब्द होता है जिससे आप हमेशा जुड़े रहते हैं. इस नाम से ही बुलाए जाने पर आप सुनते-बोलते हैं. लोगों द्वारा पुकारा गया आपका नाम का आपके स्वभाव, लक्षण और करियर पर असर डाल पड़ता है. हर अक्षर की अपनी अलग ऊर्जा होती है. आइए जानते हैं उन लोगों के बारे में जिनका नाम 'A' से शुरू होता है.
A अंग्रेजी का पहला अक्षर है और उस हिसाब से इसे नंबर एक से जोड़ा जाता है. पहला अक्षर होने की वजह से A अक्षर वाले लोग बलशाली और ऊर्जा से भरे रहते हैं. ये किसी भी स्थिति को अपने कंधों पर संभालकर चलने वाले होते हैं, साथ ही पूरी दुनिया को भी संभाल सकते हैं.
चूंकि A अक्षर वाले लोग जिम्मेदारी लेना पसंद करते हैं तो उन्हें अपने खुद के ही नियम बनाना पसंद होता है. इन्हें अपनी शर्तों पर अपना काम करना पसंद होता है. ये आत्मविश्वास से भरे, दृढ़ प्रतिज्ञ और साहसी किस्म के व्यक्ति होते हैं.
A अक्षर वालों को एडवेंचर बहुत पसंद होता है. जहां कहीं भी मौज-मस्ती और रोमांच दिखता है, ये वहीं जाना पसंद करते हैं.
A अक्षर वाले लोगों में आत्मविश्वास तो कूट-कूटकर भरा होता है, फिर भी कई बार ये बहुत दबा हुआ महसूस करते हैं पर इसे चेहरे पर झलकने नहीं देते हैं. खुद को हमेशा बोल्ड और स्ट्रॉन्ग ही दिखाते हैं.
कोई भी करियर जो इन्हें नेतृत्व करने देता है, दूसरों को रास्ता दिखाने देता है, साथ ही एक मार्गदर्शक बनाता है, इनके लिए बेस्ट है. ये एक उद्यमी, शिक्षक, शोधकर्ता या किसी भी नेतृत्व की भूमिका में हो सकते हैं.
A अक्षर वाले लोगों में बस यही एक बात सही नहीं होती है कि वे इतने दृढ़-संकल्प वाले होते हैं कि कई बार दूसरों की मेहनत को जाने अनजाने कम समझने लगते हैं जो सामने वाले को बहुत ही हतोत्साहित कर सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story