धर्म-अध्यात्म

क्या आपको भी सपने में दिखाई देती है छिपकली, जानें इसका मतलब

Subhi
14 Aug 2022 4:33 AM GMT
क्या आपको भी सपने में दिखाई देती है छिपकली, जानें इसका मतलब
x
हर एक व्यक्ति सोते वक्त कोई न कोई सपना जरूर देखता है। इनमें कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे होते हैं। वहीं, कुछ सपने डरावने भी होते हैं। इन सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता रहता है।

हर एक व्यक्ति सोते वक्त कोई न कोई सपना जरूर देखता है। इनमें कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कुछ बुरे होते हैं। वहीं, कुछ सपने डरावने भी होते हैं। इन सपनों का वास्तविक जीवन से गहरा नाता रहता है। स्वप्न शास्त्र में सपनों के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप भी सपने में अच्छी या बुरी चीजें देखते हैं, तो स्वप्न शास्त्र से यह ज्ञात कर सकते हैं कि वह सपना आपके लिए कितना शुभ या अशुभ है। वहीं, सपने में छिपकली देखना शुभ नहीं माना जाता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

स्वप्न शास्त्र के जानकारों की मानें तो सपने में छिपकली देखना व्यक्ति के लिए सही नहीं होता है। यह विषम परिस्थिति पैदा होने का भी संकेत देता है। अगर आप सपने में छिपकली को घर में घुसते देखता है, तो यह संकेत है कि आने वाले समय में कोई मुसीबत उस व्यक्ति के घर आ सकता है। वहीं, सपने में छिपकली को मारना शुभ फल देता है। यह संकेत है कि आप जल्द मुसीबत से बाहर निकलने वाले हैं। आसान शब्दों में कहें तो परेशानियों को दूर करने में सफल रहेंगे।

वहीं, सपने में छिपकली को शिकार करते देखना अच्छा नहीं होता है। अगर आप सपने में छिपकली को कीड़े मकोड़े खाते देखते हैं, तो यह जीवन में बड़े नुकसान का संकेत है। स्वप्न शास्त्र की मानें तो इससे आर्थिक हानि का खतरा रहता है। आप आर्थिक संकट में फंस सकते हैं।

जानकारों की मानें तो सपने में छिपकली का बच्चा देखना भी शुभ नहीं होता है। यह संकेत है कि आपका कोई कार्य रुकने वाला है। आसान शब्दों में कहें तो कार्य में बाधा आ सकती है।

सपने में दीवार से चिपकी छिपकली को देखना या छिपकली का झपट्टा मारना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इस तरह के सपने देखने के बाद सावधान रहना चाहिए। इस सपना के यह संकेत है कि कोई दुश्मन जल्द ही साजिश करने वाला है। आप किसी साजिश के शिकार हो सकते हैं।

Next Story