धर्म-अध्यात्म

इस मकर संक्रांति पर करें ये काम, संतान-धन की होगी प्राप्ति

Triveni
14 Jan 2021 4:50 AM GMT
इस मकर संक्रांति पर करें ये काम, संतान-धन की होगी प्राप्ति
x
मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की उपासना का उत्तम दिन है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं

जनता से रिश्ता वेबडेसक | मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देव की उपासना का उत्तम दिन है। इस दिन भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, जो शनि देव की राशि है। सूर्य देव हर वर्ष अपने पुत्र शनि देव के घर में उनसे मिलने आते हैं। जब पहली बार सूर्य देव शनि देव के घर पधारे थे तब उन्होंने काले तिल से ही अपने पिता का आदर-सत्कार और उपासना की थी। इससे सूर्य देव बहुत प्रसन्न हुए थे और उन्होंने शनि देव को आशीर्वाद दिया था कि जब वे मकर राशि में आएंगे तो शनि देव का घर धन—धान्य से परिपूर्ण हो जाएगा। आशीर्वाद के फलस्वरुप मकर संक्रांति को शनि देव का घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो गया था। शनि और सूर्य देव के मिलन की यह कथा देवी पुराण में मिलती है।

आज हम आपको मकर संक्रांति से जुड़े कुछ उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से आपको धन-धान्य और संतान की प्राप्ति हो सकती है। आइए जानते हैं उनके बारे में।
1. तिल से सूर्य देव की पूजा: मकर संक्रांति के दिन स्नान आदि के बाद आपको तिल मिले हुए जल से भगवान ​सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। इस दिन एक साफ लोटे में काला तिल, साफ पानी, अक्षत्, लाल पुष्प, शक्कर और रोली डाल दें। फिर सूर्य मंत्र को उच्चारण करते हुए उसे सूर्य देव को अर्पित कर दें। ऐसी मान्यता है कि इस दिन काले तिल से पूजा करने पर सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और शनि देव की तरह ही अपने भक्तों को भी धन-धान्य प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं।
2. पीपल की पूजा: मकर संक्रांति के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें। वहां पर देशी घी का दीपक जलाएं। फिर एक कच्चा सूत या मौली पेड़ में लपेट दें। ​अपने पितरों का स्मरण कर उनके निमित्त भी तिल, चावल आदि दान करें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और वंश वृद्धि का आशीष देते हैं। इससे मनोकामना भी पूर्ण होती है।


Next Story