धर्म-अध्यात्म

Santan Saptami Vrat पर करें यह काम, पूरी होगी इच्छा

Tara Tandi
10 Sep 2024 10:52 AM GMT
Santan Saptami Vrat पर करें यह काम, पूरी होगी इच्छा
x
Santan Saptami ज्योतिष न्यूज़: सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन संतान सप्तमी को बेहद ही खास माना गया है जो कि शिव पार्वती की पूजा अर्चना को समर्पित होता है। पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर संतान सप्तमी का व्रत किया जाता है इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करना मंगलकारी माना जाता है।
इस साल संतान सप्तमी का व्रत आज यानी 10 सितंबर दिन मंगलवार को रखा जा रहा है इस व्रत को महिलाएं अपनी संतान के सुखी जीवन हेतु करती है साथ ही इस दिन व्रत पूजन करने से संतान सुख की इच्छा भी पूरी हो जाती है। ऐसे में आज संतान सप्तमी व्रत पूजा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की प्रिय आरती का पाठ जरूर करें ऐसा करने से संतान सुख की
मनोकामना पूरी
हो जाती है और संतान पर आने वाली बला भी टल जाती है, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शिव पार्वती जी की आरती।
भगवान शिव की आरती
जय शिव ओंकारा ऊँ जय शिव ओंकारा ।
यह विडियो भी देखें
ब्रह्मा विष्णु सदा शिव अर्द्धांगी धारा ॥ ऊँ जय शिव...॥
एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसानन गरुड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ऊँ जय शिव...॥
दो भुज चार चतुर्भुज दस भुज अति सोहे।
त्रिगुण रूपनिरखता त्रिभुवन जन मोहे ॥ ऊँ जय शिव...॥
अक्षमाला बनमाला रुण्डमाला धारी ।
चंदन मृगमद सोहै भाले शशिधारी ॥ ऊँ जय शिव...॥
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ऊँ जय शिव...॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूल धर्ता ।
जगकर्ता जगभर्ता जगसंहारकर्ता ॥ ऊँ जय शिव...॥
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर मध्ये ये तीनों एका ॥ ऊँ जय शिव...॥
काशी में विश्वनाथ विराजत नन्दी ब्रह्मचारी ।
नित उठि भोग लगावत महिमा अति भारी ॥ ऊँ जय शिव...॥
त्रिगुण शिवजीकी आरती जो कोई नर गावे ।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवांछित फल पावे ॥ ऊँ जय शिव...॥
जय शिव ओंकारा हर ऊँ शिव ओंकारा|
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव अद्धांगी धारा॥ ऊँ जय शिव ओंकारा...॥
माता पार्वती जी की आरती
जय पार्वती माता जय पार्वती माता
ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुणगु गाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
देव वधुजहं गावत नृत्य कर ताथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
शुम्भ निशुम्भ विदारेहेमांचल स्याता
सहस भुजा तनुधरिके चक्र लियो हाथा।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
सृष्ट‍ि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
देवन अरज करत हम चित को लाता
गावत दे दे ताली मन मेंरंगराता।
जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।
Next Story