धर्म-अध्यात्म

महाशिवरात्रि के दिन करें ये काम, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

Tara Tandi
1 March 2024 6:30 AM GMT
महाशिवरात्रि के दिन करें ये काम, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों की कमी नहीं है लेकिन महाशिवरात्रि को बेहद ही खास माना गया है जो कि फाल्गुन मास में पड़ती है ये तिथि शिव पार्वती की पूजा के लिए उत्तम मानी जाती है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 8 मार्च को किया जाएगा। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में अगर कुछ कार्यों को कर लिया जाए तो महादेव का आशीर्वाद मिलता है जिससे सुख समृद्धि और खुशहाली आती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
महाशिवरात्रि पर जरूर करें ये काम—
महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि करें और सबसे पहले भगवान शिव का ध्यान करें। अब ब्रह्म मुहूर्त में ही शमी के पेड़ की पूजा जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली के ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है और सौभाग्य बढ़ता है। ब्रह्म मुहूर्त में ही शिवलिंग बनाएं इससे मनचाहा फल मिलता है।
महाशिवरात्रि के दिन ब्रह्म मुहूर्त में भगवान शिव के लिए भोग तैयार करें। इस दिन पीतल या चांदी के लोटे में दूध, जल, पुष्प, फल, चंदन, अक्षत डालकर शिव को अर्पित करें इस दौरान भोलेनाथ के मंत्रों का जाप जरूर करें। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का ध्यान करें और इस दौरान कुछ मंत्रों का जाप जरूर करें ऐसा करने से लाभ मिलता है। इस शुभ दिन पर भगवान शिव के 108 नामों का जाप जरूर करें माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।
Next Story