- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Magh Purnima पर करें...
धर्म-अध्यात्म
Magh Purnima पर करें ये काम , गरीबी और दरिद्रता होगी दूर
Tara Tandi
10 Feb 2025 5:22 PM IST

x
Magh Purnima ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं लेकिन पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है। साल में कुल 24 पूर्णिमा तिथियां आती है हर पूर्णिमा का अपना महत्व होता है। पंचांग के अनुसार माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ या माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है इस दिन स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है।
माघ पूर्णिमा के दिन श्रद्धालु प्रयाग स्थित त्रिवेणी संगम में या अन्य स्थानों पर गंगा स्नान करते हैं मान्यता है कि इस पावन दिन पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और सारे पाप मिट जाते हैं। इस साल माघ पूर्णिमा 12 फरवरी दिन बुधवार को मनाई जाएगी। इस दिन स्नान दान के साथ ही कुछ ऐसे भी काम हैं जिन्हें करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न् होकर कृपा करती हैं और गरीबी दूर कर देती हैं तो आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
माघ पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम—
आपको बता दें कि माघ पूर्णिमा के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से अच्छी सेहत का वरदान मिलता है इसके अलावा इस दिन स्नान के बाद भगवान सूर्यदेव को जल जरूर अर्पित करें। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और महादेव की पूजा जरूर करनी चाहिए।
ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। माघ पूर्णिमा के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान जरूर करें इस दिन तिल का दान करने से सुख सौभाग्य में वृद्धि होती है और धन की कमी दूर हो जाती है।
TagsMagh Purnima कामगरीबी दरिद्रता दूरMagh Purnima workpoverty goes awayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





