धर्म-अध्यात्म

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम मिलेगी सफलता, उन्नति और समृद्धि

Subhi
30 Nov 2020 6:21 AM GMT
कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये काम मिलेगी सफलता, उन्नति और समृद्धि
x
आज कार्तिक पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव तथा गंगा जी की पूजा की जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज कार्तिक पूर्णिमा है। हिन्दू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव तथा गंगा जी की पूजा की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का मत्स्य अवतार हुआ था, तो वैष्णव भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान, दान तथा सत्यानारायण भगवान की ​कथा का श्रवण करना पुण्यकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिनको करने से व्यक्ति को सफलता मिलती है तथा उसकी उन्नति होती है। परिवार में समृद्धि आती है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1. कार्तिक पूर्णिमा का व्रत: कार्तिक पूर्णिमा का व्रत करना मंगलकारी माना जाता है। इस दिन व्रत रखने से अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। कार्य में सफलता मिलत है।

2. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान आदि के बाद व्यक्ति को काले वस्त्र, तिल तथा सरसों का तेल दान करने का विधान है। इससे व्यक्ति को सफलता त​था सम्मान प्राप्त होता है।

3. कार्तिम पूर्णिमा के दिन देव दीपावली होती है, इसलिए शाम को आप भी एक दीपक तुलसी के पौधे के पास जलाएं। इसके अलावा आज के दिन घी, गाय और घोड़े का दान किया जाता है। ऐसा करने से आर्थिक समृद्धि आती है।

4. आज कार्तिक पूर्णिमा के दिन आप स्नान के बाद भगवान सूर्य को जल अर्पित करें। यह शुभ और कल्याणकारी माना जाता है।

5. कार्तिक पूर्णिमा के दिन व्रत रखने के साथ भगवान विष्णु की आराधना करें। उनको खीर तथा हलवे का भोग लगाएं। पूजा के बाद सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें। ऐसा करने से व्यक्ति के संकटों का समाधान होता है, जीवन में सुख और संपन्नता की प्राप्ति होती है।



Next Story