धर्म-अध्यात्म

Falgun Amavasya पर करें ये काम, मां लक्ष्मी की होगी कृपा

Tara Tandi
27 Feb 2025 5:41 PM IST
Falgun Amavasya पर करें ये काम, मां लक्ष्मी की होगी कृपा
x
Falgun Amavasya ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है पंचांग के अनुसार अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या के नाम से जाना जाता है जो कि बेहद ही खास होती है
अमावस्या के दिन स्नान, दान और पूजा पाठ करना लाभकारी होता है मान्यता है कि इस दिन स्नान दान और व्रत करने से कष्टों का निवारण हो जाता है इस साल फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी यानी आज मनाई जा रही है इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है।
ज्योतिष अनुसार अगर फाल्गुन अमावस्या की रात कुछ उपायों को किया जाए तो माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन अमावस्या की रात करें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार फाल्गुन अमावस्या की रात पितृदोष से मुक्ति के लिए भगवान शिव का पंचामृत या दूध से अभिषेक जरूर करें। इसके अलावा कालसर्पदोष से मुक्ति के लिए आज की रात भगवान शिव की पूजा करें इसके बाद तांबे या चांदी से बने नाग नागिन का जोड़ा किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें
माना जाता है कि ऐसा करने से कालसर्प दोष खत्म हो जाता है। फाल्गुन अमावस्या की रात पीपल के पेड़ के नीचे एक चौमुखी दीपक जरूर जलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती है और आर्थिक तंगी दूर कर देती हैं।
Next Story