धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी की पूजा में करें ये काम, मिलेगा पूजा का फल

Bhumika Sahu
27 July 2022 10:34 AM GMT
जन्माष्टमी की पूजा में करें ये काम, मिलेगा पूजा का फल
x
पूजा का फल

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष, धार्मिक कथाओं और पुराणों में भगवान कृष्ण को लीलाधर के रूप में जाना जाता है इनकी लीलाएं मानव को ज्ञान व शिक्षा प्रदान करती है श्रीकृष्ण के जन्म दिवस को जन्माष्टमी पर्व के नाम से जाना जाता है इस दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 18 अगस्त दिन गुरुवार को देशभर में मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था जिसके कारण इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है

इस पवित्र दिन पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा की जाती है और उपवास भी रखा जाता है ऐसा माना जाता है कि इस दिन पूरी निष्ठा और विश्वास के साथ पूजा पाठ और व्रत करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है उनके लिए जन्माष्टमी का व्रत बेहद ही लाभकारी होता है संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले भक्त भी इस दिन पूजा पाठ और व्रत कर सकते हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पूजा पाठ करते वक्त कुछ चीजें भगवान के साथ जरूर रखनी चाहिए ऐसा करने से भक्तों को पूजन का पूरा फल प्राप्त होता है तो आज हम आपको बता रहे हैं कि इस दिन किन चीजों को पूजा पाठ में शामिल करना शुभ होता है तो आइए जानते हैं।
श्रीकृष्ण पूजन में शामिल करें ये चीजें-
आपको बता दें कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा में भगवान कृष्ण की प्रिय बासुरी को रखना शुभ माना जाता है बांसुरी सरलता और मिठास का प्रतीक माने जाते हैं इस दिन पूजा में श्रीकृष्ण की मूर्ति के साथ गाय की प्रतिमा भी जरूर रखें। ऐसा करने से 33 कोटि के देवी देवता का आशीर्वाद प्राप्त होता है इस दिन बिना तुलसी के भगवान को भोग नहीं लगाना चाहिए। मोर पंख के बिना भगवान कृष्ण का श्रृंगार अधूरा माना जाता है इसे भगवान की प्रतिमा के साथ रखें। मोरपंख को सम्मोहन और भव्यता का प्रतीक होता है और दुखों का भी नाश होता है।
जन्माष्टमी के दिन भगवान को माखन मिश्री का भोग शुभ होता है ऐसा करने से मनोकामना पूरी होती है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन के दिन भगवान को पालने या झूले में झुलाना चाहिए ऐसा करने से परिवार में खुशहाली आती है इस दिन भगवान की प्रतिमा को वैजयंती माला पहनाना शुभ माना जाता है। भगवान के पास घंटी भी रखें इससे नकारात्मकता दूर होती है। जन्माष्टमी के दिन घर में राधा कृष्ण की मूर्ति या फोटो जरूर रखें ऐसा करने से प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है। पूजन स्थल पर कौडि़यां रखने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं आर्थिक स्थिति में सुधार होता है जीवन में सुख शांति बनी रहती है।


Next Story