धर्म-अध्यात्म

अधिकमास के बचे हुए दिनों में कर लें ये काम, मिलेगा सुख

Tara Tandi
3 Aug 2023 10:50 AM GMT
अधिकमास के बचे हुए दिनों में कर लें ये काम, मिलेगा सुख
x
धार्मिक पंचांग के अनुसार अभी सावन का महीना चल रहा हैं और इस पावन महीने में अधिकमास पड़ा हैं। इस बार अधिकमास की शुरुआत 18 जुलाई से हो चुकी हैं तो वही समापन 16 अगस्त को हो जाएगा। माना जाता हैं कि अधिकमास में पूजा पाठ करने से ईश्वर कृपा प्राप्त होती हैं।
लेकिन इसी के साथ ही अगर अधिकमास के बचे हुए दिनों में अगर कुछ कार्यों को किया जाए तो जीवनभर का सुख, धन और समृद्धि प्राप्त होती हैं, तो आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि अधिकमास के बाकी बचे दिनों में आप किन कार्यों को करके सुख की प्राप्ति कर सकते हैं, तो आइए जानते हैं।
अधिकमास में जरूर करें ये काम—
अधिकमास में पड़ने वाली एकादशी को बेहद खास माना जाता हैं जो कि तीन सालों में एक बार आती हैं ऐसे में अधिकमास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली परमा एकादशी के दिन व्रत जरूर रखें साथ ही इस दिन पीपल के वृक्ष को जल दूध से सीचें। वही संध्याकाल के समय पीपल के समक्ष दीपक जलाकर मूलतो ब्रह्मरूपाय मध्यतो विष्णुरूपिणे। अग्रत: शिवरूपाय वृक्षराजाय ते नम:।। आयु: प्रजां धनं धान्यं सौभाग्यं सर्वसम्पदम्। देहि देव महावृक्ष त्वामहं शरणं गत:।। इस मंत्र का जाप करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता हैं साथ ही पूर्वजों की कृपा भी मिलती हैं।
इसके अलावा अधिकमास के बचें हुए दिनों में अगर तीर्थ स्थल में स्नान किया जाए तो आरोग्य की प्राप्ति होती हैं साथ ही मोक्ष भी मिलता हैं। अगर घर में आए दिन क्लेश होता रहता हैं तो ऐसे में परिवार की सुख शांति के लिए अधिकमास में किसी भी मंदिर में ध्वजा का दान जरूर करें साथ ही दीपदान करें। ऐसा करने से मानसिक, शारीरिक और आर्थिक पीड़ा से मुक्ति मिलती हैं।
Next Story