धर्म-अध्यात्म

रोज सुबह कर लिया ये काम, खूब बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा

Admin Delhi 1
11 Aug 2023 4:40 AM GMT
रोज सुबह कर लिया ये काम, खूब बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा
x

लाइफस्टाइल: अगर सुबह की शुरुआत अच्छी हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है और हर काम में सफलता मिलती है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपका हर काम सफल हो तो रोज सुबह करें ये आसान काम, हिंदू धर्म में कुछ ऐसे काम बताए गए हैं, जिन्हें अगर आप अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो आपकी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। अगर आप पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं तो आपको सुबह उठकर ये काम जरूर करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिलता है.

सुबह उठते ही करें ये काम

रात के समय तांबे के लोटे में पानी भरें और उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। फिर सुबह उठकर इस जल को पूरे घर में छिड़कें। ऐसा करने से आपके परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

घी का दीपक जलाएं

रोज सुबह स्नान करने के बाद घर के मंदिर में शुद्ध गाय के घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर पर हमेशा देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

अर्घ्य देते समय जल में मिला लें ये चीज

प्रतिदिन सुबह स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर और उसमें लाल सिन्दूर मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इससे आपको हर काम में सफलता मिलने लगेगी।

भगवान से ऐसे करें प्रार्थना

सुबह कुछ समय भगवान की प्रार्थना के लिए भी निकालें। प्रार्थना के दौरान, आपके पास जो कुछ भी है उसके लिए भगवान का शुक्रिया अदा करें।

पैसों की कोई कमी नहीं होगी

हिंदू धर्म में गाय को देवी का दर्जा दिया गया है। इसलिए रोज सुबह स्नान करने के बाद गाय की पूजा करें। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जो लोग गाय की पूजा करते हैं उनसे मां लक्ष्मी सदैव प्रसन्न रहती हैं और ढेर सारा धन प्रदान करती हैं। जो लोग गाय की पूजा करते हैं उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

Next Story