धर्म-अध्यात्म

रोजाना सोने से पहले जरूर करे ये काम, मां लक्ष्मी सदा रहेंगी आप पर मेहरबान

Subhi
29 July 2022 4:38 AM GMT
रोजाना सोने से पहले जरूर करे ये काम, मां लक्ष्मी सदा रहेंगी आप पर मेहरबान
x
वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि, सौभाग्य के लिए विभिन्न उपाय बताए है। जिनका पालन करके वास्तु दोष, दरिद्रता से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की पूजा के समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए इसके बारे में भी विस्तार से बताया है।

वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि, सौभाग्य के लिए विभिन्न उपाय बताए है। जिनका पालन करके वास्तु दोष, दरिद्रता से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे ही वास्तु शास्त्र में देवी-देवताओं की पूजा के समय क्या गलतियां नहीं करनी चाहिए इसके बारे में भी विस्तार से बताया है। धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा जिन घरो में रहती है, वहां पर कभी किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए विभिन्न तरह से पूजा-पाठ, उपाय करते हैं। ऐसे में चाहे तो रात को सोने से पहले ये उपाय करना लाभकारी होगा। इन छोटे-छोटे वास्तु उपायों को करने से घर में सुख-शांति, सौभाग्य-खुशहाली के साथ धन का आगमन होगा।

रात को सोने से पहले मंदिर में घी का दीपक जरूर जला दें। माना जाता है कि रोजाना दीपक जलाने से मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। कभी भी मंदिर में अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

जलाएं कपूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जला लें और इसका धुंआ बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है। इसके साथ ही कपूर के धुएं को बेडरूम में दिखाने से पति-पत्नी के बीच होने वाले झगड़े खत्म होते हैं और मधुरता बढ़ती है।

सरसों के तेल का दीपक

रात को सोने से पहले गृहणी को दक्षिण दिशा की ओर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। क्योंकि इस दिशा में पितरों का वास होता है। दीपक जलाने से वह प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते है। अगर रातभर जलाना संभव नहीं है तो शाम के समय दीपक जलाएं और उसके बाद एक छोटा सा बल्ब इस दिशा में जलने दें।

मुख्य द्वार को रखें साफ

अधिकतर घरों में रात को सोने से पहले अधूरे काम यूंही छोड़ देते हैं कि सुबह कर लेंगे। ऐसे ही मुख्य द्वार में जूते-चप्पल भी फैले रहते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। हमेशा मुख्य द्वार को साफ रखना चाहिए। क्योंकि मां लक्ष्मी मुख्य द्वार से ही घर में प्रवेश करती हैं।


Next Story