धर्म-अध्यात्म

रोजाना सोने से पहले करें ये काम मां लक्ष्मी होगी खुश

Apurva Srivastav
13 March 2023 6:11 PM GMT
रोजाना सोने से पहले करें ये काम मां लक्ष्मी होगी खुश
x
रोजाना शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं
वास्तु शास्त्र में सुख-समृद्धि, सौभाग्य पाने के काफी उपाय बताए गए है। इन उपायों का नियमित पालन करने से व्यक्ति वास्तु दोष और दरिद्रता से छुटकारा पा सकता है। वास्तु शास्त्र में देवी -देवताओं की पूजा करते समय कौन सी गलतियां हमें नहीं करनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से भी बताया गया है। धन की देवी महालक्ष्मी की कृपा जिस भी घर में होती है, वहां लोगों को किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास भी रहता है।
रोजाना सोने से पहले करें यह काम –
हमेशा रात को सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भर कर रख दें। ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। इसके साथ हमेशा सोने से पहले रसोई घर को साफ करके सोए और जूठे बर्तन कभी ना छोड़ें।
हमेशा रात को सोने से पहले थोड़ा सा कपूर जलाएं और इसका धुआं बेडरूम के साथ-साथ पूरे घर में भी फैला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में मौजूद सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और घर परिवार में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि रात को सोने से पहले बाथरूम में बाल्टी भरी हुई रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। ऐसा करने से कभी भी घर में धन की कमी नहीं होती है।
रोजाना शाम को घर के मुख्य द्वार पर दीपक जरूर जलाएं और इसी रात भर जलने दें। उसके बाद उस दिशा में एक लाइट जला दें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का हमेशा वास रहता है।
Next Story