धर्म-अध्यात्म

घर में सुख-समृद्धि के लिए सुबह उठकर जरूर करें ये काम

Kiran
29 Jun 2023 6:21 PM GMT
घर में सुख-समृद्धि के लिए सुबह उठकर जरूर करें ये काम
x
हर कोई अपने घर में सुख-समृद्धि की आस रखता हैं कि उसके जीवन में कभी भी कोई परेशानी ना आए। हांलाकि कई लोग इसके लिए वास्तु की मदद भी लेते हैं। लेकिन सबसे जरूरी होता हैं आपकी सुबह की शुरुआत। जी हां, सुबह-सुबह कुछ ऐसे काम होते हैं जिन्हें करने से जीवन में सकारात्मकता का संचार होता हैं और घर में सुख-समृद्धि के साथ-साथ अपने जीवन में भी बदलाव आता हैं। तो आइये जानते हैं उन काम के बारे में जो सूबह उठकर जरूर करने चाहिए।
माता-पिता के पैर छुए
वास्तुशास्त्र के अनुसार, सुबह उठर सबसे पहले माता-पिता के पैर छूने चाहिए। वहीं व्यक्ति को सुबह उठते ही अपने हाथों की रेखाओं को देखकर भगवान को याद करना चाहिए। इससे घर में पॉजिटिव माहौल के साथ आपमें भी आत्मविश्वास बढ़ेगा।
तुलसी को चढ़ाएं जल
सुबह उठने के बाद तुलसी को जल चढ़ाएं। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी, शांति और धन आता है।
घर में छिड़कें तुलसी का पानी
सुबह नहाने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालें। अब इससे घर के मुख्य द्वार और कमरों में छिड़काव करें। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और सुख-समृद्धि का वास होगा।
घर में जलाएं दीएं
सुबह घर में दीपक जलाने से सकारात्‍मक ऊर्जा का वास होता है। साथ ही इससे पैसों की किल्लत भी दूर होती है। इसके अलावा अगर घर की महिला एक लोटा पानी मुख्य द्वार पर डालती है तो घर में लक्ष्मी आने का रास्ता खुल जाता है।
घर के बाहर रंगोली बनाएं
सुबह घर के बाहर रंगोली बनाने से सकारात्मकता ऊर्जा आती है। ऐसी भी मान्यता है कि इससे देवी लक्ष्मी और अन्य देवी-देवता भी घर की ओर आकर्षित होते हैं।
Next Story