धर्म-अध्यात्म

शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात

Manish Sahu
26 Aug 2023 2:24 PM GMT
शनिवार के दिन करें ये अचूक उपाय, सभी संकटों से मिलेगी निजात
x
धर्म अध्यात्म: शनिवार के दिन शनि देव की पूजा-उपासना करने का विधान है। शनिदेव को न्याय का देवता और कर्मफल दाता भी कहा जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो शनि देव कर्मों के अनुरूप फल देते हैं। अच्छे कर्म करने वाले को अच्छा फल देते हैं। वहीं, बुरे कर्म करने वाले को दंडित करते हैं। उनकी कृपा बरसने से व्यक्ति रंक से राजा बन जाता है। वहीं, कुदृष्टि पड़ने से व्यक्ति को जीवन में ढेर सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। अतः साधक जीवन में व्याप्त दुख और संकट को दूर करने के लिए शनिवार के दिन विधि-विधान से शनि देव की पूजा-उपासना करते हैं। अगर आप भी शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन ये उपाय जरूर करें। आइए जानते हैं-
शनिवार के उपाय
- अगर आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन श्वान यानी काले कुत्ते की सेवा करें। अगर काला कुत्ता आसपास नहीं है, तो आप अन्य रंग के कुत्ते की भी सेवा कर सकते हैं। इसके लिए आप श्वान को भोजन कराएं। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे लोगों पर शनि देव की कृपा बनी रहती है।
- शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। इसके लिए शनिवार के दिन अच्छे कर्म करें। आप गरीबों और असहाय लोगों की सेवा कर सकते हैं। भोजन करा सकते हैं। साथ ही आप उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए दवा का भी प्रबंध कर सकते हैं। इस प्रकार आप अच्छे कर्म कर शनिदेव की कृपा के भागी बन सकते हैं।
- अगर आप कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो शनिवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद पीपल की जड़ में काले तिल मिश्रित जल का अर्घ्य दें। साथ ही शुद्ध घी के दीये जलाकर सुख, समृद्धि और आय में वृद्धि की कामना करें। इसके पश्चात,''ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये'' शनि मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।
- अगर आपके परिवार में सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति बनी रहती है, तो शनिवार के दिन विधि विधान से हनुमान जी की पूजा करें। इस समय सुंदरकांड का पाठ करें। कहते हैं कि शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से भी शनि की बाधा से मुक्ति मिलती है।
Next Story