धर्म-अध्यात्म

बुधवार को करें ये खास काम, मिलेगा गणपति जी का आशीर्वाद, परेशानियां हो जाएंगी दूर

Shantanu Roy
26 Nov 2021 3:18 PM GMT
बुधवार को करें ये खास काम, मिलेगा गणपति जी का आशीर्वाद, परेशानियां हो जाएंगी दूर
x
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन लोग भगवान गणेश जी की विधि विधान पूर्वक पूजा और उपासना करते हैं।

जनता से रिश्ता। सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। उसी प्रकार बुधवार का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित होता है। इस दिन लोग भगवान गणेश जी की विधि विधान पूर्वक पूजा और उपासना करते हैं। ऐसी मान्यता है कि यह दिन गणपति जी की उपासना के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान गणेश जी की उत्पत्ति हुई थी। एक कथा के मुताबिक, माता पार्वती जी ने जिस दिन गणेश जी को अपने हाथों से निर्माण किया था, वह दिन बुधवार का ही था। इसी वजह से बुधवार का दिन गणेश जी की पूजा के लिए बहुत ही खास होता है।

अगर हम धार्मिक ग्रंथों के अनुसार देखें तो इसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि बुधवार के दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। इतना ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों, आर्थिक उन्नति और अनेक तरह की परेशानियों से मुक्ति पाई जा सकती है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बुधवार के कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने जीवन की परेशानियां दूर कर सकते हैं।
अगर आप चाहते हैं कि भगवान गणेश जी की आपके ऊपर विशेष कृपा दृष्टि बनी रहे तो इसके लिए बुधवार का दिन बहुत ही खास माना गया है। आप इस दिन सुबह के समय गाय को हरी घास खिलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे बुध दोष का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। इतना ही नहीं बल्कि इससे बुद्धि भी सही रहती है।
अगर आप अपने आर्थिक जीवन में उन्नति प्राप्त करना चाहते हैं तो इसके लिए बुधवार का दिन बहुत ही खास माना गया है। आप इस दिन हरी मूंग का दान किसी योग्य पंडित या जरूरतमंदों को जरूर करें। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि राहु काल के समय दान करने से बचना होगा। इसके साथ ही सवा किलो हरे मूंग की दाल फुला कर उसमें घी-चीनी मिलाकर गाय को सुबह या शाम के समय खिला दीजिए।
अगर आप एक अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त करना चाहते हैं तो बुधवार के दिन किन्नरों को कपड़े का दान कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि जो कपड़े आप दान करने के लिए प्रयोग करेंगे, उनका रंग हरा होना चाहिए। इसके अलावा अंकुरित हरे मूंग का भी दान करने से लाभ मिलता है।
अक्सर देखा गया है कि हर किसी व्यक्ति के जीवन में किसी ना किसी प्रकार की परेशानी लगी रहती है। चाहे अपनी खुद की परेशानी हो या फिर घर परिवार की परेशानी। अगर आप इन परेशानियों से मुक्ति पाना चाहते हैं तो बुधवार के दिन 31 दुर्गा की गांठ बनाकर भगवान गणेश जी को अर्पित कीजिए। आप बुधवार के दिन ही नहीं ऐसा हर रोज कर सकते हैं। इससे बहुत ही जल्द जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिल जाएगा।


Next Story