धर्म-अध्यात्म

परिवर्तनी एकादशी पर जरूर करें ये विशेष उपाय...आपको होगा धन लाभ

Subhi
18 Sept 2021 9:41 AM IST
परिवर्तनी एकादशी पर जरूर करें ये विशेष उपाय...आपको होगा धन लाभ
x
हिंदी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, इसे परिवर्तनी या जलझुलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, इसे परिवर्तनी या जलझुलनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के वामन रूप का धरती पर अवतण हुआ था। इसलिए इसे वामन एकादशी भी कहते हैं तथा इस दिन विष्णु जी के वामन अवतार की पूजा करने का विधान है। इसके अलावा माना जाता है कि आज के दिन विष्णु जी अपनी योग निद्रा में करवट लेते हैं।शास्त्रों, पुराणों में परिवर्तनी एकादशी के व्रत को वाजपेय यज्ञ के समान फल देने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले कुछ विशेष उपायों के बारे में जिनको करने से भगवान विष्णु के आशीर्वाद से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.....

1-परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी मां की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए, आज विष्णु जी का अभिषेक केसर युक्त दूध से करें। ऐसा करने भगवान विष्णु अवश्य प्रसन्न होते हैं और आपके घर में सुख,सौभाग्य का आगमन होता है।
2- परिवर्तनी एकादशी के दिन धन लाभ प्राप्त करने के लिए विष्णु जी के मंदिर में एक नारियल और सवा सौ ग्राम बदाम आर्पित करें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के आशीर्वाद से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
3- अगर आप आर्थिक तंगी या कर्ज से परेशान हैं तो आज के दिन पीपल के पेड़ में शक्कर मिश्रित जल चढ़ाएं और सांय काल में पीपल के पेड़ के समीप दिए जलाने चाहिए। पीपल के पेड़ में भगवान विष्णु का वास माना जाता है, ऐसा करने से सभी आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है।
4- परिवर्तनी एकादशी के दिन पूजन के समय भगवान विष्णु को चांदी के कुछ सिक्के चढ़ाएं और पूजन के बाद उन्हें एक लाल रंग के रेशमी कपड़े में लपेट कर अपनी तिजोरी या पैसा रखने के स्थान पर रख दें। ऐसा करने से आपका धन भण्डार कभी खाली नहीं होगा।
5- जिन युवक युवतियों के विवाह में समस्या आ रही हो वो परिवर्तनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों की माला चढ़ाएं और सुगंधित चंदन का लेप कर, विष्णु जी को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं। आपकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण होगी।


Next Story