धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार को करें ये छोटा सा काम, होगा धन लाभ

Tara Tandi
17 May 2024 1:10 PM GMT
शुक्रवार को करें ये छोटा सा काम, होगा धन लाभ
x
ज्योतिष न्यूज़ : आज शुक्रवार का दिन है और ये दिन माता लक्ष्मी की साधना को समर्पित होता है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है लेकिन इसी के साथ ही अगर शुक्रवार के दिन कुछ कार्यों व उपायों को किया जाए तो धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है और माता लक्ष्मी के आशीर्वाद से आर्थिक सुधार होता है तो आज हम आपको शुक्रवार के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार को करें ये खास उपाय—
ज्योतिष अनुसार शुक्रवार के दिन उपवास रखना लाभकारी माना जाता है इस दिन व्रत करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें फिर साफ वस्त्रों को धारण कर मंदिर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधिवत पूजा करें इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा, दीपक, पुष्प, फल, मिठाई और धूप अर्पित करें माता के सूक्त या श्री सूक्त का पाठ करें वहीं संध्याकाल के बाद व्रत का पारण करें।
शुक्रवार को दीपदान करना भी उत्तम होता है। इसके लिए शुक्रवार की शाम अपने घर के मुख्य द्वार पर 11 घी के दीपक जलाएं और इस दौरान माता लक्ष्मी का ध्यान करें। उनसे धन समृद्धि के लिए प्रार्थना करें। शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान करने से सुख समृद्धि आती है इस दिन आप चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री का दान कर सकते हैं
इस दिन चींटियों और गाय को आटा खिलानें से भी माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती है। साथ ही शुक्र देव की कृपा भी बरसती है। आज के दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा करें तभी आपको पूजा का पूर्ण फल मिलेगा। इस दिन साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Next Story