- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के दिन करें...
धर्म-अध्यात्म
शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय, मां लक्ष्मी जी होगी प्रसन्न
Ritisha Jaiswal
5 March 2021 9:12 AM GMT
![शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय, मां लक्ष्मी जी होगी प्रसन्न शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय, मां लक्ष्मी जी होगी प्रसन्न](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/03/05/968400--.webp)
x
आज शुक्रवार है और आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इन्हें धन की देवी भी कहा जाता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज शुक्रवार है और आज के दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इन्हें धन की देवी भी कहा जाता है। आज के दिन मां लक्षमी की पूजा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। मान्यता है अगर आपके दांपत्य जीवन में कलह या विवाद की स्थिति बनी हुई है तो आप को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही मां लक्ष्मी की पूजा घर से नकारात्मकता भी दूर होती है। शास्त्रों में लक्ष्मी को चंचला कहा गया है। अत: अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा खुद पर या अपने घर पर स्थायी रखना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन कुछ सरल उपाय करने होंगे। मान्यता है कि यह उपाय बेहद फलदायी होते हैं और इन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि भी आती है। तो आइए जानते हैं शुक्रवार के इन उपायों को।
शुक्रवार के दिन करें ये सरल उपाय:
इस दिन घर से निकलने से पहले दही का सेवन करें। यह बेहद ही शुभ माना जाता है।
शुक्रवार के दिन सफेद रंग के कपड़ें पहनें। साथ ही सफेद रुमाल भी अपने पास रखें।
इस दिन माता को सफेद फूल मंदिर में जाकर चढ़ाएं।
सफलता प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी को लाल फूल चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
शुक्रवार के दिन ॐ द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करें।
अपने सामर्थ्य के अनुसार, मां लक्ष्मी को खीर, बताशा, हलुओ, सफेद या पीले रंग की मिठाई, पान, सिंघाड़ा, मखाना आदि का भोग लगाना चाहिए।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी चालीसा का पाठ करना चाहिए
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story