धर्म-अध्यात्म

शुक्र प्रदोष व्रत पर आज कर लें ये आसान सा उपाय

Tara Tandi
22 March 2024 1:51 PM GMT
शुक्र प्रदोष व्रत पर आज कर लें ये आसान सा उपाय
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन प्रदोष व्रत को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में दो बार आता है अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह का दूसरा प्रदोष व्रत आज यानी 22 मार्च दिन शुक्रवार को किया जा रहा है शुक्रवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने के कारण ही इसे शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है।
हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है जो कि भगवान शिव की साधना आराधना को समर्पित होता है। इस दिन भक्त पूरे विधि विधान के साथ भगवान शिव की पूजा करते हैं और दिनभर उपवास रखते हैं माना जाता है कि इस दिन शिव पार्वती की पूजा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं।
लेकिन इसी के साथ ही अगर आज शुक्र प्रदोष व्रत के दिन कुछ आसान से उपाय किए जाए तो कई समस्याओं का समाधान हो जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
प्रदोष व्रत के आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार शुक्र प्रदोष व्रत के दिन स्नान आदि करने के बाद भगवान शिव के समक्ष दीपक जलाएं इसके बाद संध्याकाल में प्रदोष व्रत की पूजा आरंभ करें और शिवलिंग पर गाय का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सारे कष्टों से राहत मिलती है। अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सफेद वस्त्र धारण कर शिव की पूजा करें और इसके बाद अपने माथे पर चंदन का तिलक लगाएं। ऐसा करने से चंद्रमा मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता है। अगर आज के दिन​ शिवलिंग पर दही अर्पित की जाए तो जीवन में स्थिरता आती है शिवलिंग पर गाय का देसी घी अर्पित करने से बल में वृद्धि होती है इसके अलावा चंदन का तिलक भगवान को लगाने से मान सम्मान बढ़ता है।
Next Story