धर्म-अध्यात्म

गुरुवार के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की

Triveni
4 March 2021 11:51 AM GMT
गुरुवार के दिन जरूर करें ये उपाय, जीवन में मिलेगी तरक्की
x
आज साल 2021 के मार्च महीने का पहला गुरुवार है। हिंदु धर्मशास्त्र में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| आज साल 2021 के मार्च महीने का पहला गुरुवार है। हिंदु धर्मशास्त्र में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु (Vishnu Bhagwan) को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन अगर आप भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं तो आपको जीवन के सभी सुखों की प्राप्ति होगी। भगवान विष्णु जिन्हें जगत का पालन हार भी कहा जाता है। गुरु (Guru) एक महत्वपूर्ण ग्रह है। बृहस्पति को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है।

शास्त्रों में बृहस्पतिवार को धन और समृद्धि के लिए खासतौर पर माना जाता है। भगवान विष्णु की आराधना के लिए बृहस्पतिवार का दिन सर्वोत्तम माना गया है। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती है और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।
जीवन में कई तरह की परेशानियां आती हैं जिनका हम चाहते हुए भी हल नहीं निकल पाते है। कुछ समस्याएं जैसे कड़ी मेहनत करने पर भी हमें उसका फल नहीं मिलता। सही जीवनसाथी की तलाश खत्म नहीं होती। घरेलू समस्याएं, मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार को पूजा करने से सुख शांति मिलती है। इतना ही नही अगर कुंडली में अगर गुरु खराब है तो मनुष्य अपने जीवन में कभी भी तरक्की नही कर सकता। गुरु को धन, वैवाहिक जीवन और संतान का कारक भी माना जाता है।
इस दिन अगर आप कुछ उपाय करते हैं तो आपको जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या की नहीं होगी। तो चलिए जानते हैं गुरुवार के इन उपायों के बारे में…
गुरुवार को जरूर करें ये काम (Guruwar ke Upay)
- ब्रम्ह मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- नहाते वक्त "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" मंत्र का जाप जरूर जाप करें।
- स्नान के समय 'ॐ बृ बृहस्पते नमः' का जाप भी करें।
- गुरु के भी प्रकार के दोष को दूर करने के लिए आप गुरुवार के दिन नहाने के पानी में चुटकी भर हल्दी डालकर स्नान करें। इसके साथ ही साथ
- गुरुवार का व्रत रखें और केले के पौधे में जल अर्पित कर पूजा अर्चना करें। ऐसा करने से विवाह में आने वाली रुकावटों का समाधान होता है और अगर आप विवाहित हैं तो आपके वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आती।
- स्नान के बाद पीले रंग को वस्त्र धारण करें।
- स्नान के बाद भगवान विष्णु की प्रतिमा व चित्र का सामने घी का दीया जलाएं।
- भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के साथ तुलसी का एक छोटा सा पत्ता अर्पित करें।
- अपने माथे पर हल्दी, चंदन या केसर का तिलक धारण करें।
- मान्यता के मुताबिक बृहस्पति देव को पीले रंग की चीजें बहुत पसंद हैं। इसलिए इस दिन ब्राह्मणों को पीले रंग की वस्तुएं जैसे- चने की दाल, फल आदि दान करें।
- इस दिन सुबह के समय चने की दाल और थोड़ा-सा गुड़ को घर के मुख्य द्वार पर रखें।
- इस दिन को धार्मिक महत्व के लिहाज भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। घर में धन की बरक्कत के लिए गुरुवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन पीले रंग की चीजों को विशेष महत्व दिया जाता है।
- गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार दें और न हीं किसी से उधार लें। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति खराब हो सकती है और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर आप गुरुवार का व्रत रखते हैं तो, इस दिन सत्यनारायण की व्रत कथा जरूर सुनें या पढ़े।


Next Story