धर्म-अध्यात्म

गुरुवार के दिन करें ये उपाय, होगा धन आगमन

Tara Tandi
31 Aug 2023 9:20 AM GMT
गुरुवार के दिन करें ये उपाय, होगा धन आगमन
x
सप्ताह में हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता हैं वही गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम माना गया हैं। इस दिन भक्त श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो साधन के कष्टों का अंत हो जाता हैं और धन आगमन के योग बनने लगते हैं तो आज हम आपको गुरुवार के दिन किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं।
गुरुवार के खास उपाय—
ज्योतिष अनुसार गुरुवार की सुबह उठकर स्नान आदि करें इसके बाद बृहस्पति देव की पूजा करें तुलसी की एक माला से 'ऊं बृं बृहस्पते नमः' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में सुख और समृद्धि आती हैं साथ ही साथ आर्थिक स्थिति भी धीरे धीरे सुधर जाती हैं।
गुरुवार के दिन पूजा करते वक्त हमेशा ही पीले वस्त्रों को धारण करना चाहिए ऐसा करने से विष्णु कृपा प्राप्त होती हैं इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन और वैभव की प्राप्ति होती हैं आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता हैं ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन न तो किसी को उधार देना चाहिए और न ही उधार लेना चाहिए। ऐसा करने से कर्ज का बोझ बना रहता हैं और धन संबंधी समस्याएं भी उठानी पड़ती हैं। आज के दिन विष्णु पूजा में भगवान को केले का भोग लगाएं। उन्हें पीले पुष्प, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें लेकिन भूलकर भी आज के दिन केले का सेवन आप खुद न करें ऐसा करने से सुख समृद्धि से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।
Next Story