धर्म-अध्यात्म

जन्माष्टमी की रात कर लें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशाली

Tara Tandi
31 July 2023 2:30 PM GMT
जन्माष्टमी की रात कर लें ये उपाय, जीवन में आएगी खुशाली
x
सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन जन्माष्टमी बेहद ही खास मानी जाती हैं जो कि भगवान श्रीकृष्ण की पूजा आराधना को समर्पित होती हैं। माना जाता हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर ही भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। जिसकी खुशी में यह पर्व मनाया जाता हैं।
इस दिन लोग उपवास आदि रखते हुए भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करते हैं जन्माष्टमी का त्योहार देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता हैं। इस साल जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं और आर्थिक परेशानियों से भी मुक्ति मिल जाती हैं, तो आज हम आपको कृष्ण जन्माष्टमी की रात किए जाने वाले टोटके और उपायों के बारे में बता रहे हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी के आसान उपाय—
अगर संतान सुख की चाह रखते हैं तो ऐसे में जन्माष्टमी के शुभ दिन पर संतान गोपाल स्तोत्र का पाठ करें माना जाता हैं कि इससे जल्द संतान सुख की इच्छा पूरी हो जाती हैं। वही लक्ष्मी कृपा पाने के लिए आप जन्माष्टमी की शुभ तिथि पर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान कृष्ण का अभिषेक करें। ऐसा करने से भगवान कृष्ण के साथ माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं और धन संकट दूर हो जाता हैं साथ ही इच्छा पूर्ति का आशीर्वाद मिलता हैं।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण को जटा वाला नारियल और 11 बादाम चढ़ाने से सभी कार्य पूरे हो जाते हैं और अड़चनों का सामना नहीं करना पड़ता हैं वही साथ ही जन्माष्टमी की रात 12 बजे अगर भगवान का केसर और दूध से अभिषेक किया जाए तो धन संकट से मुक्ति मिलती हैं और सुख समृद्धि आती हैं। वही जन्माष्टमी के दिन भगवान की पूजा करते हुए उन्हें उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से खूब तरक्की मिलती हैं।
Next Story