धर्म-अध्यात्म

अधिकमास की अमावस्या पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर इच्छा

Tara Tandi
16 Aug 2023 12:25 PM GMT
अधिकमास की अमावस्या पर करें ये उपाय, पूरी होगी हर इच्छा
x
आज यानी 16 अगस्त दिन बुधवार से अधिकमास का समापन हो रहा हैं और इसके साथ ही एक बार फिर से सावन की शुरुआत हो जाएगी। इस बार सावन में अधिक मास लगने के कारण ये पूरे दो महीनों का हो गया हैं। आज सावन अधिक मास की अमावस्या तिथि हैं।
इस दिन स्नान दान व पूजा पाठ का विशेष विधान होता हैं मान्यता है कि आज के दिन पूजा पाठ और व्रत आदि करने से ईश्वर कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर अधिक मास की अमावस्या पर कुछ कार्यों को किया जाए तो साधक की हर इच्छा पूरी हो जाती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा अधिक मास की अमावस्या पर किए जाने वाले आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
अधिक मास अमावस्या पर करें ये काम—
ज्योतिष अनुसार अगर आज यानी अधिक मास की अमावस्या पर भगवान श्री गणेश की उपासना की जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं आज के दिन भगवान को दूर्वा अर्पित कर लड्डूओं का भोग लगाएं। इसके साथ ही ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करें। इसके अलावा अधिक मास की अमावस्या पर भगवान शिव की पूजा भी उत्तम मानी जाती हैं इस दिन शिव को बेलपत्र, आक के पुष्प, धतूरा, गुलाब और कनेर के फूल चढ़ाएं।
साथ ही शिव जी को सफेद चंदन का त्रिपुंड लगाएं और घी का दीपक जलाकर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें ऐसा करने से भोलेनाथ भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं। सावन अधिक मास अमावस्या पर पितरों का श्राद्ध, तर्पण करने से भी लाभ मिलता हैं इस दिन हाथों में चावल और काले तिल लेकर श्राद्ध का संकल्प करें और गरीबों को भोजन कराएं। साथ ही कौवा, गाय और कुत्ते को भी भोजन कराएं। ऐसा करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती हैं।
Next Story