धर्म-अध्यात्म

Holika Dahan की दिव्य रात करें यह उपाय, होगा धन लाभ

Tara Tandi
8 March 2025 2:24 PM IST
Holika Dahan की दिव्य रात करें यह उपाय, होगा धन लाभ
x
Holika Dahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन की रात पूजा पाठ करना लाभकारी माना जाता है, ऐसे में हम आपको होलिका दहन पर किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय बताए रहे हैं जिन्हें करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और धन धान्य के भंडार भरती हैं, तो आज हम आपको इसी उपाय के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन पर करें ये उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन की रात दिव्य रात मानी जाती हैं ऐसे में इस दिन शाम के वक्त घर की उत्तर दिशा में शुद्ध घी का एक अखंड दीपक जरूर जलाएं। यह अखंड दीपक ज्योति रातभर जलते रहना चाहिए। अगर इस दीपक को तुलसी के आस पास कहीं रखा जाए तो और भी उत्तम होगा।
होलिका दहन की रात इस एक उपाय को करने से धन धान्य में वृद्धि होती है और पैसों से जुड़े सारे काम बड़ी आसानी से पूरे हो जाते हैं। इसके अलावा धन की आवक में भी वृद्धि देखने को मिलती है। इसके अलावा होलिका दहन की आग में गेहूं की बालियों को भून कर घर लाने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है और सुख समृद्धि व शांति बनी रहती है।
Next Story