धर्म-अध्यात्म

काल भैरव जयंती के दिन करें ये उपाय, बरसेगी विशेष कृपा

Subhi
7 Dec 2020 3:03 AM GMT
काल भैरव जयंती के दिन करें ये उपाय, बरसेगी विशेष कृपा
x
आज काल भैरव जयंती है। भगवान काल भैरव, शिव जी के रौद्र रूप हैं। मान्यता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | आज काल भैरव जयंती है। भगवान काल भैरव, शिव जी के रौद्र रूप हैं। मान्यता है कि इनका अवतरण मार्गशीर्ष कृष पक्ष की अष्टमी तिथि पर हुआ था। ऐसे में हर वर्ष इसी तिथि पर काल भैरव जयंती मनाई जाती है। अगर काल भैरव जंयती के दिन भगवान भैरव की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा की जाए तो व्यक्ति पर काल भैरव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहती है। कहा जाता है कि अगर आज के दिन कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो उन्हें काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

काल भैरव जयंती पर करें ये विशेष उपाय:

1. काल भैरव जयंती के दिन भगवान शिव की पूजा की जानी चाहिए। साथ ही अगर इस दिन 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखा जाए और शिवलिंग पर अर्पित किया जाए तो शुभ होता है।

2. इस दिन काले कुत्ते को मीठी रोटी खिलानी चाहिए। अगर काला कुत्ता न मिले तो किसी भी अन्य कुत्ते को रोटी खिलाई जा सकती है।

3. इन्हें प्रसन्न करने के लिए अगर हर गुरुवार को कुत्ते को गुड़ खिलाया जाए तो भगवान की कृपा बनी रहती है।

4. मान्यता है कि अगर रेलवे स्टेशन पर किसी कोढ़ी, भिखारी को कंबल दान किया जाए तो अच्छा होता है।

5. भैरव नाथ को बुधवार के दिन सवा किलो जलेबी अगर अर्पित कर कुत्तों को खिलाई जाए तो उससे व्यक्ति के जीवन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

6. शनिवार के दिन कड़वे तेल में पापड़, पकौड़े, पुए आदि अलग-अलग पकवान तलने चाहिए।



Next Story