धर्म-अध्यात्म

गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

Tara Tandi
28 Jun 2023 11:42 AM GMT
गुरु पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति
x
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि हर माह पड़ती हैं इस दिन स्नान दान और पूजा पाठ का विधान होता हैं। पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, गुरु पूर्णिमा और व्यास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता हैं जो कि इस बार 3 जुलाई दिन सोमवार को पड़ रही हैं इस दिन गुरु पूजा उत्तम फल प्रदान करती हैं।
इसी के साथ ही गुरु पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करना भी श्रेष्ठ माना जाता हैं। सभी पूर्णिमा तिथियों में गुरु पूर्णिमा बेहद ही खास मानी जाती हैं जो कि गुरुओं को समर्पित होती हैं इस दिन व्रत पूजा के अलावा आप कुछ उपायों को करके जीवन में सुख समृद्धि हासिल कर सकते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख दवारा गुरु पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
गुरु पूर्णिमा के आसान उपाय-
गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान आदि करने के बाद भगवान की विधिवत पूजा करें इसके बाद अपने गुरु के घर जाकर गुरु के चरणों को धोकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। और चरण वंदना भी करें। साथ ही गुरु के मंत्रों का जाप करना चाहिए ऐसा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता हैं। इसके अलावा गुरु पूर्णिमा के शुभ दिन पर आप गूरु को उपहार स्वरूप वस्त्र, पादुका या उनके काम में आने वाली चीजों को भेंट कर सकते हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की सदैव कृपा मिलती हैं।
आप चाहें तो गुरु पूर्णिमा के दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा करें और सत्यनारायण की कथा का पाठ करें ऐसा करने से विष्णु संग माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता हैं। इस दिन पुराण और गीता पढ़ने से भी लाभ मिलता हैं। वही जो लोग धन प्राप्ति की इच्छा रखते हैं वो गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ जरूर करें। वहीं घर की सुख शांति के लिए गुरु पूर्णिमा के दिन घर की उत्तर पूर्व दिशा को हल्दी मिले जल से साफ करें इसके बाद यहां पर घी का दीपक जलाएं। माना जाता हैं कि ऐसा करने से देवी देवताओं की कृपा प्राप्त होती हैं।
Next Story