- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सीता नवमी के दिन करें...
धर्म-अध्यात्म
सीता नवमी के दिन करें ये उपाय, घर पर होगी सुख समृद्रि
Tara Tandi
24 April 2023 8:46 AM GMT
![सीता नवमी के दिन करें ये उपाय, घर पर होगी सुख समृद्रि सीता नवमी के दिन करें ये उपाय, घर पर होगी सुख समृद्रि](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/04/24/2805103-tara.webp)
x
हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है। लेकिन सीता नवमी का पर्व बेहद ही खास माना जाता है। जो कि देवी मां सीता को समर्पित होता है। इस दिन भक्त देवी मां की विधिवत पूजा आराधना करते है। धार्मिक पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हर साल सीता नवमी का पावन पर्व मनाया जाता है।
इसी पवित्र दिन पर देवी सीता का जन्म हुआ था। इस बार सीता नवमी का पर्व 29 अप्रैल दिन शनिवार को पड़ रहा है। इस दिन माता सीता के संग भगवान श्री राम की उपासना करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सुख समृद्धि बढ़ती है इसी के साथ सीता नवमी पर कुछ उपायों को भी आजमाना उत्तम होता है। तो आज हम आपको सीता नवमी पर किए जाने वाले उपाय बता रहे है।
सीता नवमी पर करें ये अचूक उपाय—
आपको बता दें कि सीता नवमी के शुभ दिन पर माता सीता के संग भगवान राम की विधिवत पूजा करें इसके साथ ही जानकी स्तोत्र और राम स्तुति का चमत्कारी पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने जीवन की सभी बाधाएं दूर हो जाती है और सुख समृद्धि का आशीष मिलता है। इसके साथ ही आप सीता नवमी के दिन सुंदरकांड का भी पाठ कर सकते है।
वही अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है जो अभी तक पूरी नहीं हुई हैं तो ऐसे में आप इस दिन श्रीराम मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा का सिंदूर माता सीता के चरणों में अर्पित करें ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं व परेशानियां टल जाती है साथ ही भक्तों की हर मनोकामना भी पूर्ण होती हैं।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story