- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- होली पर करें ये उपाय...

x
होली की शुरुआत होलिका दहन से हो जाती है।
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन रंगवाली होली खेली जाती है। इस पर्व को होलिका दहन के अगले दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष रंग वाली 8 मार्च 2023, बुधवार (Holi 2023 Date) के दिन मनाई जाएगी। भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली ब्रज में होली की शुरुआत फुलेरा दूज से ही हो जाती है और एक ही उत्साह से इस पर्व को मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली का संबंध भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से है। ऐसे में इस दिन पूजा-पाठ का भी विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के विशेष अवसर पर कुछ उपायों को करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। आइए जानते हैं होली के दिन किए गए किन उपायों से व्यक्ति को लाभ।
होली पर करें ये उपाय (Holi 2023 ke Upay)
शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। इसलिए होली के दिन भी सर्वप्रथम भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें ठंडाई का भोग लगाएं।
होली 08 मार्च, बुधवार के दिन खेली जाएगी और बुधवार का दिन भगवान गणेश की उपासना के लिए समर्पित है। इसलिए इस दिन होली खेलने से पहले स्नान-ध्यान करें और गणेश जी की पूजा के बाद उनके प्रिय स्तोत्र और आरती का पाठ करें।
जैसा कि हम जानते हैं कि होली पर्व का संबंध राधा-कृष्ण और ब्रज से है। ऐसे में इस दिन घर के ईशान कोण में राधा-कृष्ण की मूर्ति स्थापित करें और उन्हें गुलाल या अबीर अर्पित करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और दाम्पत्य जीवन सुखमय रहता है।
होली की शुरुआत होलिका दहन से हो जाती है। इसलिए होलिका दहन के दिन और अगली सुबह नृसिंह स्तोत्र का पाठ अवश्य करें। नृसिंह भगवान श्रीहरि के अवतार माने जाते हैं और इन्होंने दैत्यराज हिरण्यकशिपु का वध किया था, जिसकी बहन होलिका थी।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष के उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyJyotish Shastraजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story