धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

Tara Tandi
2 Jun 2023 10:26 AM GMT
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन
x
सनातन धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता हैं वही शुक्रवार का दिन लक्ष्मी पूजा के लिए उत्तम माना जाता हैं। इस दिन भक्त देवी मां को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
मान्यता है कि आज के दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ अगर कुछ आसान से उपायों को किया जाए तो धन की देवी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं जिससे जातक रातों रात धनवान हो जाता हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शुक्रवार के आसान उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार के खास उपाय—
माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए आप आज के दिन देवी मां की विधिवत पूजा करें और माता को कमल के पुष्प और कौड़ी अर्पित करें ऐसा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं जिससे जातक की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। वही इसके अलावा आर्थिक तंगी झेल रहे लोग आज के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और देवी मां को मिश्री और खीर का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से धन संकट से मुक्ति मिल जाती हैं।
सभी कार्यों में सफलता हासिल करने के लिए आप शुक्रवार के दिन घर की अच्छी तरह से साफ सफाई करें और प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाए और बंनदरवार लगाएं। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता का संचार होता हैं और परिवार के लोगों का मन कार्य में लगता हैं जिससे सफलता हासिल होती हैं। आज के दिन कमलगट्टे या फिर स्फटिक की माला से लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप जरूर करें मान्यता है कि ऐसा करने से हर तरह की परेशानी से राहत मिल जाती हैं और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता हैं।
Next Story