धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार को करें ये उपाय मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न

Apurva Srivastav
12 Feb 2023 2:57 PM GMT
शुक्रवार को करें ये उपाय मां लक्ष्मी होगी प्रसन्न
x
शुक्रवार की रात को सोते समय घर में उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जरूर जलाएं।
हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित होता है। आज शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को तो समर्पित होता ही है। इसके साथ ही शुक्रवार का दिन शुक्रदेव को भी समर्पित होता है। ज्योतिष में शुक्रदेव को प्यार और सौन्दर्य का देवता माना जाता है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्रदेव की पूजा करने से सुख, समृद्धि और धन, वैभव की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में विशेष सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज शुक्रवार की शाम इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में सुख के साथ-साथ धन और वैभव की प्राप्ति होती ह।
शुक्रवार को करें ये उपाय
शुक्रवार की रात को सोते समय घर में उत्तर-पूर्व दिशा में घी का दीपक जरूर जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर पर आकर धन बरसाती हैं। शुक्रवार के दिन गाय को पालक खिलाएं। इसके अलावा शुक्रवार को भोजन करने से पहले ताजी रोटी को घी और गुड़ के साथ गाय को खिलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी और घर में किसी प्रकार की आर्थिक समस्या नहीं रहेगी।
शुक्रवार की रात को सोने से पहले मां लक्ष्मी की मूर्ति पर मोगरे का इत्र या मोगरे की माला अर्पित करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन का आगमन होता है।
शुक्रवार की शाम को पंचमुखी दीपक (5 बत्तियों वाले) से मां लक्ष्मी की आरती करें। इससे घर में सकारात्मकता आएगी तथा जीवन में धन और वैभव की वृद्धि होगी।
शुक्रवार को कपूर में थोड़ी सी रोली डाल कर मां लक्ष्मी की आरती करें तथा इसकी राख को लाल कागज में लपेटकर अपने पर्स में रखें। जीवन में पैसों का प्रवाह बढ़ जाएगा। शुक्रवार को हाथ में सुपारी और तांबे का सिक्का लेकर मां लक्ष्मी का ध्यान करके इन दोनों ही चीजों को पर्स में रखें। घर कभी पैसों से खाली नहीं रहेगा
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad
Apurva Srivastav

Apurva Srivastav

    Next Story