धर्म-अध्यात्म

Sawan के पहले शुक्रवार पर करें नारियल का ये उपाय, परेशानी से मिलेगा छुटकारा

Tara Tandi
26 July 2024 4:53 PM IST
Sawan के पहले शुक्रवार पर करें नारियल का ये उपाय, परेशानी से मिलेगा छुटकारा
x
Sawan ज्योतिष न्यूज़: हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानी 26 जुलाई को सावन का पहला शुक्रवार है जो कि माता लक्ष्मी की साधना को समर्पित है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी धन, वैभव और सुख समृद्धि की देवी हैं। इनकी आराधना करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है लेकिन इसी के साथ ही अगर सावन शुक्रवार के दिन कुछ उपायों को भी किया जाए तो आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल जाता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शुक्रवार के आसान उपाय—
अगर आप अशुभ ग्रहों से राहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में सावन शुक्रवार पर स्नान ध्यान के बाद श्वेत वस्त्र धारण करें इसके बाद नारियल जल से भगवान शिव का अभिषेक करें इस समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से अशुभ ग्रहों से राहत मिलती है और धन संबंधी समस्याएं भी हल हो जाती है
इसके अलावा मनचाहा वर पाने के लिए सावन शुक्रवार पर माता लक्ष्मी को श्रीफल अर्पित करें और अपनी मनोकामना कहें माना जाता है कि इस उपाय को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं।
अगर आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं और छुटकारा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय माता लक्ष्मी को लाल वस्त्र और नारियल अर्पित करें इसके बाद नारियल को लाल वस्त्र में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन लाभ मिलता है और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Next Story