- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के दिन मनी...

x
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी मनी प्लांट को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सुख-समृद्धि, धन-ऐश्वर्य की बढ़ोतरी के लिए कुछ चीजों में बदलाव करना चाहिए। इसके साथ ही घर में ऐसे पेड़-पौधे रखने चाहिए, जिससे सकारात्मक ऊर्जा अधिक पैदा हो और वातावरण शुद्ध हो। ऐसे में तुलसी के पौधे के अलावा मनी प्लांट लगाना शुभ होगा। माना जाता है कि घर में सही दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा और वास्तु दोष खत्म हो जाता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की असीम कृपा हमेशा बनी रहती हैं। मनी प्लांट को सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे घर में सही दिशा में जरूर लगाएं। इसके अलावा मनी प्लांट में लाल रंग का कलावा जरूर बांधना चाहिए। जानिए इसके लाभ और अन्य वास्तु टिप्स।
मनी प्लांट में बांधे कलावा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में लाल रंग का धागा बांधना शुभ माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन मनी प्लांट की जड़ में लाल रंग का कलावा बांध दें। मनी प्लांट की जड़ हर एक पत्ते के में होती है। इसलिए इसे आसानी से बांध सकते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए सुख-समृद्धि, धन-धान्य की वृद्धि की कामना करते रहें।
मनी प्लांट संबंधी अन्य वास्तु टिप्स
चढ़ाएं दूध
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में नियमित रूप से पानी दें। पानी देते समय उसमें थोड़ा सा कच्चा दूध मिला लें। ऐसा करने से तेजी से मनी प्लांट बढ़ेगा। ऐसा करने से व्यक्ति को तेजी से तरक्की के साथ धन लाभ मिलेगा।
घर के बाहर न रखें मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी भी मनी प्लांट को ऐसी जगह नहीं रखना चाहिए। जहां पर बाहर से आने-जाने वालों की नजरें उसमें पड़ें। इससे किसी की भी बुरी नजर लग सकती हैं। इसलिए घर के अंदर मनी प्लांट रखना सही होगा।
Tagsवास्तु दोषवास्तु दोष उपायवास्तु दोष निवारण के उपायवास्तु शास्त्रवास्तु शास्त्र का ज्ञानवास्तु के नियमवास्तु टिप्सकुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियमसनातन धर्महिंदू धर्मभारतीय ज्योतिष शास्त्रज्योतिष शास्त्रVastu DoshaVastu Dosha RemediesVastu ShastraKnowledge of Vastu ShastraRules of VastuVastu TipsSome Important Vastu RulesSanatan DharmaHinduismIndian AstrologyAstrologyताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारदैनिक समाचारभारत समाचारखबरों का सिलसीलादेश-विदेश की खबरTaaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsNews WebdeskToday's Big NewsToday's Important NewsHindi NewsBig NewsCountry-World NewsState-wise Hindi NewsToday's Newsnew newsdaily newsindia newsseries of newsnews of country and abroad

Apurva Srivastav
Next Story