धर्म-अध्यात्म

मकर संक्रांत‍ि पर राश‍ि अनुसार करें ये उपाय...आप पर बानी रहेगी सूर्यदेव की कृपा

Subhi
14 Jan 2021 2:22 AM GMT
मकर संक्रांत‍ि पर राश‍ि अनुसार करें ये उपाय...आप पर बानी रहेगी सूर्यदेव की कृपा
x
सूर्य और शनि का संबंध मकर संक्रांत‍ि पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मान्‍यता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | सूर्य और शनि का संबंध मकर संक्रांत‍ि पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है। मान्‍यता है इसी त्‍योहार पर सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलने के लिए आते हैं। आमतौर पर शुक्र का उदय भी लगभग इसी समय होता है। इसलिए यहां से शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। अगर कुंडली में सूर्य या शनि की स्थिति ख़राब हो तो इस पर्व पर राश‍ि अनुसार विशेष तरह की पूजा करके उसे ठीक कर क‍िया जा सकता है। तो आइए जानते हैं…

मकर संक्रांत‍ि के द‍िन मेष राश‍ि के जातकों को गुड़, मूंगफली दाने एवं तिल का दान करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्‍न होते हैं। साथ ही उनके आशीर्वाद से जीवन की सभी परेशान‍ियां दूर हो जाती हैं।

वृषभ राश‍ि के जातकों को अगर सूर्यदेव की कृपा पानी हो तो उन्‍हें मकर संक्रांत‍ि के द‍िन दान जरूर करना चाह‍िए। इसके ल‍िए वे सफेद कपड़ा, दही एवं तिल का दान करें।यह जीवन में सौभाग्‍य और सूर्यदेव की कृपा लेकर आएगा।

म‍िथुन राश‍ि के जातकों को मकर संक्रांत‍ि के द‍िन मूंग दाल, चावल एवं कंबल का दान करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि ऐसा करने से जीवन में आने वाले संकटों से राहत म‍िलती है।

मकर संक्रांत‍ि के द‍िन कर्क राश‍ि के जातकों को चावल, चांदी एवं सफेद तिल का दान करना चाह‍िए। ऐसा करने से जातकों को शुभ-लाभ की प्राप्ति होती है।

स‍िंह राश‍ि के जातक अगर क‍िसी परेशानी से जूझ रहे हों। या फ‍िर उनके जीवन में द‍िक्‍कतें कम होने का नाम ही न ले रही हों। तो उन्‍हें मकर संक्रांति के द‍िन तांबा, गेहूं एवं सोने के मोती का दान करना चाह‍िए। मान्‍यता है ऐसा करने से परेशान‍ियां दूर हो जाती हैं।

मकर संक्रांत‍ि के द‍िन कन्‍या राश‍ि के जातकों को खिचड़ी, कंबल एवं हरे कपड़े का दान करना चाह‍िए। ऐसा करने से जातकों की लाइफ से सारा स्‍ट्रेस खत्‍म हो जाता है। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

मकर संक्रांत‍ि के द‍िन तुला राश‍ि के जातकों को जीवन में शुभता पाने के ल‍िए दान करना चाह‍िए। इसके ल‍िए उन्‍हें सफेद डायमंड, शकर एवं कंबल का दान करना चाह‍िए।

मकर संक्रांत‍ि के द‍िन वृश्चिक राश‍ि के जातकों को समस्‍याओं से राहत पाने के ल‍िए दान करना चाह‍िए। मान्‍यता है क‍ि इस द‍िन अगर वृश्चिक राश‍ि के जातक मूंगा, लाल कपड़ा एवं तिल का दान करें तो उनके जीवन में खुश‍ियों का वास होता है।

मकर संक्रांत‍ि के द‍िन धनु राश‍ि के जातकों को पीला कपड़ा, खड़ी हल्दी एवं सोने का मोती दान करना चाह‍िए। मान्‍यता है ऐसा करने से जातकों को अच्‍छी सेहत और धन-धान्‍य का आशीर्वाद म‍िलता है।

मकर संक्रांति के द‍िन मकर राश‍ि के जातकों को काला कंबल, तेल एवं काले तिल दान करना चाह‍िए। कहते हैं क‍ि ऐसा करने से सूर्यदेव प्रसन्‍न होते हैं। उनकी कृपा से जीवन में बरकत होती है और पार‍िवार‍िक और सामाजिक जीवन सुखमय होता है।

कुंभ राश‍ि के जातकों को अरसे से चली आ रही परेशान‍ियों से राहत पाने के ल‍िए मकर संक्रांत‍ि के द‍िन दान करना चाह‍िए। इसके ल‍िए दान तो कुछ भी कर सकते हैं। लेक‍िन काला कपड़ा, काली उड़द, खिचड़ी एवं तिल का दान करने से जातकों को लाभ होता है।

मीन राश‍ि के जातकों को मकर संक्रांत‍ि के द‍िन रेशमी कपड़ा, चने की दाल, चावल एवं तिल का दान करना चाह‍िए। ऐसा करने से जातकों को सूर्यदेव की कृपा म‍िलती है। साथ ही जीवन में आने वाली परेशान‍ियों का सामना करके उनसे लड़ने की भी क्षमता का व‍िकास होता है। साथ ही हर जगह व‍िजय भी प्राप्‍त होती है।

Next Story