धर्म-अध्यात्म

रविवार को करें ये आसान उपाय...आपके जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और शांति

Subhi
11 April 2021 10:37 AM GMT
रविवार को करें ये आसान उपाय...आपके जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और शांति
x
आज रविवार है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है।

आज रविवार है। आज के दिन सूर्यदेव की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है। कहा जाता है कि रविवार के दिन कुछ उपाय करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आपके जीवन में भी समस्याएं हैं तो आपको इन उपायों को करना चाहिए। ऐसा करने आपकी जीवन खुशहाल बन सकता है।

रविवार को करें ये उपाय:
खुशहाल जीवन के लिए:
1. रविवार के दिन अगर आप घर से किसी अहम काम के लिए निकल रहे हैं तो उससे पहले गाय को रोटी खिला दें और संभव हो तो पूजा भी करें।

2. इस दिन एक पात्र लें और उसमें जल भर लें। इसमें कुमकुम डालकर बरगद के वृक्ष पर चढ़ाएं।
3. इस दिन घर का चाहें कोई भी सदस्य घर निकल रहा हो तो उसे माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।
4 आटे की गोलियां बनाकर मछलियों के दें।
5. चींटियों को खोपरे व शक्कर का बूरा मिलाकर खिलाएं।
6. अगर व्रत कर रहे हैं तो बिना नमक का भओजन करें।
घर की कलह और आर्थिक स्थिति के लिए:
1. अगर घर की आग्नेय दिशा में रसोई या बिजली का मीटर न हो और यहां पर कोई गंभीर दोष हो तो लाल रंग का बल्ब यहां लगा देना चाहिए। साथ ही सरसों के तेल एक दीपक जलाना चाहिए। इसे एक प्रहर यानी तीन घंटे तक न्यूनकृतम चालीस दिन तक जलाना चाहिए।
2. आग्नेय दिशा में गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर लगाने से भी दोष दूर हो जाता है।
3. इस दिशा में अगर दोष है तो आप मंगल देवता व शुक्र देव के निमित्त दान, जाप तथा मंगल यन्त्र, शुक्र यंत्र की आराधना, हनुमद आराधना भी कर सकते हैं। इससे शांति व लाभ प्राप्त होता है।
4. हर शुक्रवार को दही, श्वेत वस्त्र, चावल, चीनी किसी ब्राह्मण को दान करना चाहिए।
5. गाय को रोटी पर देसी घी लगाकर गुड़ के साथ अवश्य दें।


Next Story