धर्म-अध्यात्म

आज करें ये आसान उपाय, होगी अथाह धन की प्राप्ति

Deepa Sahu
20 April 2023 8:25 AM GMT
आज करें ये आसान उपाय, होगी अथाह धन की प्राप्ति
x
धार्मिक तौर पर सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता है। वही गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन भक्त श्री हरि को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते है।
मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को विशेष फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के अलावा अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो सुख समृद्धि का घर में सदैव वास होता है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गुरुवार के दिन किए जाने वाले अचूक उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते है।
गुरुवार के आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार गुरुवार का दिन विष्णु पूजा के लिए उत्तम माना जाता है। ऐसे में साधक को आज के दिन पीले रंग के वस्त्रों को धारण करना चाहिए। क्योंकि पीला रंग पीला रंग विष्णु जी को बेहद प्रिय है ऐसे में इस दिन इस रंग के वस्त्रों को धारण करके भगवान की पूजा करने से वे अतिशीघ्र प्रसन्न हो जाते है। वही इसके अलावा आज के दिन केले के वृक्ष की पूजा करके उसकी जड़ में जल जरूर अर्पित करना चाहिए।
साथ ही आज के दिन पीली चीजों का दान करने से जीवन के सभी दुखों का अंत हो जाता है और आर्थिक लाभ मिलता है। आज विष्णु पूजा में भगवान को पीले रंग के लड्डूओं का भोग लगाएं। साथ ही साथ आज के दिन पीले वस्त्र धारण करके सत्यनारायण की कथा सुननी चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं जिससे घर में धन समृद्धि बढ़ती है।
Next Story