धर्म-अध्यात्म

आज शनिवार को कर लें ये आसान उपाय, शनि का प्रभाव होगा दूर

Subhi
30 July 2022 8:44 AM IST
आज शनिवार को कर लें ये आसान उपाय, शनि का प्रभाव होगा दूर
x
शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि की बुरी नजर पड़ने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर शनि का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है।

शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है। शनि की बुरी नजर पड़ने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लगने पर शनि का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है। इस समय मकर, धनु, कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन, तुला राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भोलेनाथ की पूजा- अर्चना करने से शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। इस समय भोलेनाथ का पावन माह यानी सावन चल रहा है। सावन के पावन माह में भोले शंकर की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में भोलेनाथ पृथ्वी पर ही रहते हैं।

शनि के अशुभ प्रभावों में इस समय मकर, कुंभ, धनु, मिथुन, तुला राशि वाले हैं। इन राशि वालों को सावन के महीने में रोजाना नियम से भोलेनाथ को जल अर्पित करना चाहिए। सिर्फ ये राशि वाले ही नहीं सभी लोग भोलेनाथ को जल अर्पित कर सकते हैं। जल अर्पित करने के साथ ही रोजाना मां पार्वती और गणपति महाराज का भी ध्यान करें और भगवान शिव की आरती, चालीसा का पाठ करें।


Next Story