धर्म-अध्यात्म

आज शाम तक करे ये आसान उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Subhi
5 Oct 2022 5:04 AM GMT
आज शाम तक करे ये आसान उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति
x
दशहरा या विजया दशमी का त्योहार 5 अक्टूबर 2022, बुधवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। मान्यता है कि दशमी तिथि के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था।

दशहरा या विजया दशमी का त्योहार 5 अक्टूबर 2022, बुधवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। मान्यता है कि दशमी तिथि के दिन ही भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का अंत किया था। शास्त्रों में दशहरे के दिन को अति उत्त माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में दशहरे के दिन के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है। दशहरे के दिन करें ये आसान उपाय-

आज रावण दहन का विजय मुहूर्त केवल 47 मिनट का ही, जानें अपराह्न पूजा का समय

1. दशहरा या विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजन का भी विधान है। मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रु पर विजय सुनिश्चित होती है।

2. विजया दशमी के दिन घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में रोली, कुमकुम या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनानी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

3. दशहरा के दिन शमी के पेड़ के पूजन का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन पूजन में शमी के पत्ते अर्पित करने से आर्थिक लाभ होता है।

4. मान्यता है कि दशहरा के दिन पूजा घर में शमी के पेड़ की मिट्टी रखने से बुरी शक्तियों का प्रभाव समाप्त होता है।

5. दशहरा के दिन नीलकंठ का दर्शन करना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से भाग्य का साथ मिलता है।


Next Story