- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शुक्रवार के दिन करें...
धर्म-अध्यात्म
शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय मिलेगी शुक्र दोष से मुक्ति
Apurva Srivastav
19 Jan 2023 5:39 PM GMT

x
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख एवं समृद्धि का कारक माना जाता है
व्यक्ति के कुंडली में ग्रह दोष और ग्रहों की स्थिति को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कुंडली में इन ग्रहों की स्थिति से व्यक्ति भाग्यशाली बन सकता है या उनपर कई तरह के मुसीबतों का पहाड़ भी टूट सकता है। ज्योतिष शास्त्र में विभिन्न प्रकार के दोष के विषय में बताया गया है, जिसके कारण व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि ग्रह दोष के कारण व्यक्ति को आर्थिक और मानसिक रूप से भी कियो प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही एक दोष है शुक्र दोष, जिसके कारण जातक को आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख एवं समृद्धि का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र उच्च स्थान पर होते हैं, उसे जीवन में सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है। लेकिन शुक्र दोष के कारण व्यक्ति के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों से शुक्र दोष के दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय (Shukrawar Upay)
कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके समक्ष धूप-दीप जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
इस दिन जातकों को अपने घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्रवार के दिन मां दुर्गा और पांच कन्याओं की पूजा करनी चाहिए। इस दिन सफेद मिठाई खिलाएं और जरूरतमंदों को सफेद चीज का दान करें।
इस दिन जरूरतमंदों को भोजन खिलाएं और सामर्थ्य अनुसार धन का दान करें। इसके साथ इस दिन सफेद गाय की सेवा करें और उन्हें हरी घास खिलाएं।
ऐसी मान्यता है कि जिस पर भी शनि की साढ़ेसाती होती है उसे अपार कष्ट का सामना करना पड़ता है।
इस दिन धार्मिक स्थल पर दूध, दही, घी, सफेद पुष्प या सफेद रत्न का दान करें। साथ ही इस दिन विधवा स्त्रियों की मदद करें। ऐसा करने से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
Next Story