धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय

Tara Tandi
16 Jun 2023 11:14 AM GMT
शुक्रवार के दिन करें ये आसान उपाय
x
सनातन धर्म में हफ्ते का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता हैं। वही शुक्रवार का दिन धन वैभव और सुख समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा आराधना को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त देवी मां की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं।
माना जाता हैं कि ऐसा करने से महालक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती है और साधक के सभी कष्टों को दूर कर देती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर शुक्रवार के दिन कुछ अचूक और आसान उपायों को किया जाए तो बंद किस्मत का ताला खुल जाता है और लक्ष्मी कृपा से पैसों की बरसात होने लगती हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं शुक्रवार के आसान उपाय।
शुक्रवार के आसान उपाय—
अगर आप लंबे वक्त से आर्थिक तंगी झेल रहे हैं या फिर कर्ज का बोझ बना हुआ हैं और आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में शुक्रवार की सुबह गाय को रोटी जरूर खिलाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से महालक्ष्मी की कृपा बरसती हैं और धन संकट व कर्ज से छुटकारा मिल जाता हैं। वही धनवान बनने की इच्छा रखने वाले आज के दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें पूजन में शंख, कौड़ी, कमल के पुष्प, मखाना और बताशा देवी मां को चढ़ाएं। फिर संध्याकाल में माता को चावल और केसर की खीर का भोग लगाएं। माना जाता हैं कि इस उपाय को करने से धन लाभ के योग बनते हैं।
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए आप आज यानी शुक्रवार के दिन गरीबों व जरूरतमंदों वस्त्रों का दान करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से देवी मां प्रसन्न हो जाती हैं और अपनी कृपा बनाएं रखती हैं। इसके अलावा पुराने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए आप शुक्रवार के दिन पांच पीली कौड़ी और एक चांदी का सिक्का पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन आवक में वृद्धि होती हैं साथ ही कर्ज भी खत्म हो जाता हैं।
Next Story