धर्म-अध्यात्म

महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, होगी मनोकामनाएं पूर्ण

Tara Tandi
20 Feb 2022 4:42 AM GMT
महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, होगी मनोकामनाएं पूर्ण
x
01 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में भगवान शिव को औघड़ दानी कहा गया हैं। शिव का यह नाम इसलिए है क्योंकि यह थोड़ी सी भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और तुरंत भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं।

Maha Shivratri 2022: 01 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। शास्त्रों में भगवान शिव को औघड़ दानी कहा गया हैं। शिव का यह नाम इसलिए है क्योंकि यह थोड़ी सी भक्ति से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और तुरंत भक्तों की मनोकामना को पूरी करते हैं। इसलिए निश्छल भावना से पूजा-पाठ करने वाले लोगों को भगवान शिव अति प्रिय हैं। इस दिन भक्त विशेष पूजा पाठ कर भगवान शिव की अराधना करते हैं। मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की आराधना कर शिव की भक्ति की शक्ति से सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है तो इस महाशिवरात्रि पर आप कुछ ज्योतिषीय उपाय करके इन बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय-

महाशिवरात्रि पर करें ये ज्योतिषीय उपाय
महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने से संपत्ति में बढ़ोतरी होती है।
यदि भगवान भोलेनाथ का गन्ने के रस से अभिषेक करने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है।
धन प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का शहद और घी से अभिषेक भी अच्छा माना जाता है।
रुके हुए धन की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं।
महाशिवरात्रि पर महामृत्युंजय मंत्र का शाम के समय 108 बार जप करें।
अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर है तो महाशिवरात्रि के दिन आप शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और ॐ नम: शिवाय मंत्र का जप करें।
यदि नौकरी या व्यापार में परेशानी चल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखें और शिवलिंग पर जल में शहद मिलाकर अभिषेक करें। साथ ही अनार का फूल चढ़ाएं।
महाशिवरात्रि पर जरूरतमंदों की मदद करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा।
यदि आपको अपनी कोई इच्छा पूर्ति की चाह हो तो महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं जरूर अर्पित करें।
चांदी के लोटे द्वारा महाशिवरात्रि पर जलधारा से भगवान शिव का अभिषेक करते हुए ॐ नम: शिवाय और ॐ पार्वतीपतये नमः मंत्र का 108 बार जप करने आर्थिक उन्नति होगी।
Next Story