- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- फाल्गुन पूर्णिमा पर...
धर्म-अध्यात्म
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये काम, धन में होगी वृद्धि
Tara Tandi
24 March 2024 4:13 PM IST

x
तिष न्यूज़ : सनातन धर्म में पूर्णिमा और अमावस्या तिथि को बेहद ही खास माना जाता है जो कि हर माह में एक बार आती है अभी फाल्गुन मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली पूर्णिमा को फाल्गुन पूर्णिमा के नाम से जाना जा रहा है जो कि स्नान दान, पूजा पाठ और तप जप के लिए लाभकारी होती है
इस दिन भक्त भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करते हैं मान्यता है कि इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती है इस साल फाल्गुन पूर्णिमा 25 मार्च दिन सोमवार को पड़ रही है इसी दिन होली का त्योहार भी मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि फाल्गुन पूर्णिमा पर किन कार्यों को करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, तो आइए जानते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा पर करें ये काम—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करें। पूजा के समाप्त होने के बाद माता लक्ष्मी को सफेद चीजें जैसे बताशे, मखाने की खीर, मावे की मिठाई का भोग अर्पित करें इसके अलावा गरीबों को भोजन कराए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
पूर्णिमा तिथि पर शुक्र देव को प्रसन्न करना भी लाभकारी माना जाता है ऐसे में इस शुभ दिन पर सफेद चीजें जैसे दूध, चावल, वस्त्र के साथ इत्र और श्रृंगार की सामग्री का दान जरूर करें। इसके साथ ही शुक्र देव के वैदिक मंत्रों का जाप भक्ति भाव से करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होती है और सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Tagsफाल्गुन पूर्णिमाकामधन वृद्धिPhalgun Purnimaworkwealth growthजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





