- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- महा अष्टमी के दिन जरूर...
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी

इस समय मां आदिशक्ति की उपासना का पावन पर्व चल रहा है। नवरात्रि का हर दिन मां दुर्गा को समर्पित है। नवरात्रि के नौ दिनों तक दुर्गा मां के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा की जाती है। वहीं नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां दुर्गा के महागौरी रूप की पूजा की जाती है। मां महागौरी को माता पार्वती का ही एक रूप माना जाता है। इस बार अष्टमी तिथि 09 अप्रैल को पड़ रही है। इस दिन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि ये तिथि शुभ फलों की प्राप्ति हेतु काफी ज्यादा लाभ दायक है। अष्टमी तिथि मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा करने वाले भक्तों के सारे बिगड़े काम बन जाते हैं। साथ ही मां महागौरी की चालीसा पढ़ने या सुनने से रिश्ते में खुशहाली पनपने लगती है। इसके अलावा जीवन में तरक्की के लिए इस दिन कुछ विशेष भी करने करने चाहिए। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
महा अष्टमी के दिन जरूर करें ये विशेष उपाय
महा अष्टमी के उपाय
मां को अर्पित करें ये समान
कहा जाता है कि अष्टमी तिथि पर मां दुर्गा को लाल रंग की चुनरी में सिक्के और बताशे रख कर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से मां आपकी सभी मुरादें पूरी करती हैं।
कन्याओं को दें ये चीजें
साथ ही इस दिन कन्या पूजन के दौरान 9 कन्याओं को उनके पसंद का भोज कराने के बाद, उनकी जरूरत का कुछ भी लाल रंग का सामान जरूर भेंट करें। ऐसा करने से माता रानी की कृपा बनी रहती है।
सुहागिन को दें श्रृंगार का सामान
कहा जाता है कि अष्टमी के दिन किसी सुहागिन स्त्री को लाल रंग की साड़ी और श्रृगांर का समान भेंट करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख- समृद्धि आएगी और साल भर घर में धन की आवक बनी रहती है। साथ ही मां दुर्गा भी प्रसन्न होती हैं।