धर्म-अध्यात्म

होली पर करें ये खास उपाय, पूरी होगी मनोकामना

Tara Tandi
11 March 2024 6:15 AM GMT
होली पर करें ये खास उपाय,  पूरी होगी मनोकामना
x
ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बेहद ही खास माना जाता है जो कि फाल्गुन मास में आता है हिंदू पंचांग के अनुसार होली सभी पर्वों में सबसे अधिक खास है जो कि धूमधाम के साथ मनाई जाती है होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है
इस बार होली का पर्व 25 मार्च तो वही होलिका दहन 24 मार्च को किया जाएगा। इस दिन कुछ उपायों को अगर अपनाया जाए तो सफलता मिलती है साथ ही सारी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है तो आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होली पर करें ये खास उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन नारियल के गोले में बुरा भरकर होलिका दहन की आग में डाल दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती है। इसके अलावा होलिका दहन वाली जगह पर आप नारियल, सुपारी और पान भेंट कर दें। ऐसा करने से नौकरी से जुड़ी समस्याएं समाप्त हो जाती है साथ ही परिवार में खुशहाली भी आती है। होलिका दहन के बाद आप उसकी रात को अपने घर लाएं और उसमें राई और नमक मिलाकर किसी साफ बर्तन में डालकर पवित्र स्थान पर रख दें।
माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर हो जाती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। होलिका दहन की राख को एक पोटली में भरकर उसे तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन की देवी की कृपा प्राप्त होती है और कष्ट दूर हो जाते हैं। होली के दिन चांदी की बिछिया खरीदकर उसे दूध से धो लें फिर किसी सुहागिन महिला को भेंट कर दें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
Next Story